फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   15 अगस्त तक शुरू होगा रणखंडी गांव में नया सब स्टेशन

15 अगस्त तक शुरू होगा रणखंडी गांव में नया सब स्टेशन

Sun, 09 Jul 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
15 अगस्त तक शुरू होगा रणखंडी गांव में नया सब स्टेशन
15 अगस्त तक शुरू होगा रणखंडी गांव में नया सब स्टेशन
विज्ञापन


सहारनपुर। कैराना सांसद हुकुम सिंह और सहारनपुर सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने विद्युत अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि योगी सरकार ने उप्र में शहर को 24 घंटे और देहात को 18 घंटे बिजली पारित करने का आदेश दिया हैं। आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए गांव और शहरों में बिजली सप्लाई नहीं हो रही है। उन्होंने डीआईजी निवास से लेकर दीवानी कचहरी तक विद्युत पोल हटवाने का प्रस्ताव रखा और सड़क सौंदर्यीकरण का मानचित्र अधिकारियों को दिया। सहारनपुर नगर और देवबंद विधानसभा के मिरगपुर के बाबूपुर गालिब, ऊंचागांव बेहट विधानसभा के गांव करौंदी जैतपुरकलां सढ़ौली कदीम, पहांसु में जर्जर विद्युत तार बदलने पर बल दिया। सांसद ने अधीक्षक अभियंता से कहा कि देवबंद विधानसभा के रणखंडी गांव में नया सब स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। वह चालू नहीं हुआ हैं, जल्द चालू कराया जाए। अधीक्षण अभियंता ने सांसद को सब स्टेशन को 15 अगस्त तक चालू कराने का आश्वासन दिया है। समीक्षा बैठक में देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी, नक्षत्रपाल, अजीत राणा, सोनेंद्र राणा, देवेंद्र चौधरी, विनोद शर्मा, महानगर मंत्री अमित वर्मा आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता बाबू हुकुम सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed