{"_id":"5953fc0e4f1c1b1c6b8b4668","slug":"11498676238-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में भारत बंद को व्यापारियों का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में भारत बंद को व्यापारियों का समर्थन
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी के विरोध में भारत बंद को व्यापारियों का समर्थन
सहारनपुर। एक जुलाई से लागू हो रहे जीएसटी को लेकर व्यापारियों में रोष के साथ ही भय भी बना हुआ है। जीएसटी की विसंगतियों को लेकर बुधवार को हुई व्यापारी संगठनों की बैठक में तमाम संगठनों ने 30 जून को भारत बंद को समर्थन देने का एलान किया। यानी 30 जून को सहारनपुर के भी तमाम बाजार बंद रहेंगे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि जीएसटी में अनेक विसंगतियां हैं, जिनके साथ काम कर पाना व्यापारियों के लिए आसान नहीं होगा। आरोप लगाया कि सरकार जबरन इसे विसंगतियों के साथ ही व्यापारियों पर थोपने जा रही है। सहारनपुर का हस्तशिल्प निर्माण, काष्ठ कला उद्योग हमेशा से कर मुक्त रहा है। इससे लाखों लोग भी जुड़े हुए हैं। ऐसे उद्योगों पर जीएसटी थोपना अव्यवहारिक है। आशीष वैश्य, राधेश्याम नारंग, अनुराग मलिक, हैदर रउफ ने कहा कि जीएसटी के जरिए अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न करेंगे। ऐसे में इसका सरलीकरण किया जाए। राजीव गोयल, इकबाल एमए, जयवीर राणा, नरेश गोयल ने 30 जून के बंद को सफल बनाने की अपील व्यापारियों से की। बैठक में सैयद हस्सान, आशीष प्रकाश गुप्ता, सचिन गुप्ता, हाजी माजिद, नवीन जैन, वकारुल हक, नितिन गर्ग, श्रवण गर्ग, अलंकार किशोर आदि मौजूद रहे।