{"_id":"5c3f7938bdec2273a9248335","slug":"111547663672-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे हो सुरक्षा, यहां तो आउटर पर खड़ी रहती हैं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे हो सुरक्षा, यहां तो आउटर पर खड़ी रहती हैं ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रेल यात्रियों की सुुरक्षा को लेकर रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेनों के यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे गंभीर नजर नहीं आ रहा है। प्लेटफार्म के अभाव में स्टेशन तक पहुुंचने में आउटर पर ही खड़े रहकर ट्रेनों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में असामाजिक तत्वों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। रात में अक्सर यात्रियों के साथ चोरी, झपटमारी की घटनाएं हो रही हैं।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन को रेलवे ने संवेदनशील चुने गए स्टेशनों की श्रेणी में रखा है। यही नहीं स्टेशनों के लिए सुरक्षा चक्र बनाए जाने की भी तैयारी की जा रही है, लेकिन सहारनपुर के रेल यात्रियों के लिए सुरक्षा के प्रति रेलवे गंभीरता नहीं दिखा रहा है। स्टेशन पर प्लेटफार्मों की कमी के चलते ट्रेनें प्लेटफार्म खाली होने के इंतजार में आउटर पर ही काफी देर तक खड़ी रहतीं हैं। मुश्किल रात में होती है। खलासी लाइन क्षेत्र में एवं अंबाला रोड पुल के निकट आउटर पर ट्रेेनों को रुकना पड़ता है।
इन आउटर पर यात्रियों के साथ रात में अक्सर घटनाएं हो रहीं हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व ट्रेन में चढ़कर यात्रियों का सामान चोरी कर ले जाते हैं। कई बार ट्रेन के चलते ही सामान झपटकर उतर जाते हैं। पिछले सप्ताह छत्तीसगढ़ से दिल्ली से अमृतसर जा रहे एक परिवार का सूटकेस ही लेकर खलासी लाइन आउटर पर उतरकर एक व्यक्ति अंधेरे में फरार हो गया। तीन दिन पूर्व भी शाम को सुपर एक्सप्रेस के धीमे होते ही अंबाला की एक महिला का पर्स छीनकर भाग गया। महिला ने शोर भी मचाया और पुलिस को भी सूचना दी। लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चल सका। लगभग दो वर्ष पूर्व आउटर पर रुकी ट्रेन से लूटपाट कर भाग रहे युवकों का पीछा करने पर एक व्यक्ति की हत्या भी कर दी गई थी।
विज्ञापन
आउटर पर ट्रेन रुकते ही बंद करा देते हैं गेट
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में घबराहट होने लगती है। रात में तो आउटर पर डर के चलते यात्री डिब्बों के दरवाजे ही बंद करा देते हैं। यही नहीं ट्रेन में तैनात सुरक्षा कर्मी भी लगातार यही हिदायत देते हैं कि यात्री गेट न खोलें।
लगातार रखी जा रही है निगरानी
आरपीएफ थाना प्रभारी योगेश का कहना है कि ट्रेनों के आने के समय आउटर पर पुलिस कर्मियों को गश्त के लिए भेजा जाता है। कई बार कार्रवाई भी की जा चुकी है।
प्लेटफार्म बन जाएंगे तो आउटर पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें
रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा का कहना है कि सहारनपुर में प्लेटफार्मों की कमी हैं। सिर्फ तीन ही प्लेटफार्म हैं, जबकि ट्रेनें लगभग डेढ़ सौ रोजाना गुजरतीं हैं। ऐसे में कई बार रात में ट्रेनों को आउटर पर ही रोकना पड़ता है। प्लेटफार्म खाली होने के बाद ही ट्रेनों को प्लेटफार्म पर लाया जाता है। प्लेटफार्म जब तक नए नहीं बन जाते यह दिक्कत बनी रहेगी।
प्रस्ताव को शीघ्र ही मंजूरी दिलाएंगे
सांसद राघव लखनपाल शर्मा का कहना है कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्मों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। प्रयास कर शीघ्र ही प्रस्ताव को मंजूरी दिलाएंगे। जिससे यात्रियों को असुविधा न हो सके।