{"_id":"5c27ca0ebdec225700508ea6","slug":"111546111502-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुज की मौत का मामला पहुंचा गृहमंत्री के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुज की मौत का मामला पहुंचा गृहमंत्री के पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुज की मौत का मामला पहुंचा गृहमंत्री के पास
सहारनपुर। घाटेड़ा निवासी अनुज की मौत का मामला केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह तक पहुंच गया है। देवबंद की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने उनसे मुलाकात कर वायरल ऑडियो में गाली गलौज करने और गोली मारने की धमकी देने के मामले में इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री को पूरे मामले से अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि दस मिनट की ऑडियो में थानाध्यक्ष एसके राणा द्वारा नौ मिनट गालियां ही दी हैं। अनुज को गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने मामले की जांच कराए जाने की मांग की। शशिबाला पुंडीर ने बताया कि मामले में जांच कराने का आश्वासन मिला है। पूर्व विधायक का कहना है कि अनुज उर्फ कोटा को पैर में गोली मारने की धमकी देने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि जिस तरह से इंस्पेक्टर ने अनुज को धमकी दीं और गाली गलौज की, वह कतंई ठीक नहीं है।
-- अनुज का आपराधिक रिकार्ड बता रही पुलिस
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि घाटेडा निवासी अनुज उर्फ कोटा का आपराधिक रिकार्ड रहा है। उसके खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट भी दर्ज थी, जिसमें वह फरार चल रहा था और अपने गांव में नहीं आ रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए रामपुर मनिहारान थाना पुलिस लगी हुई थी।
विज्ञापन
---यह था मामला
रामपुर मनिहारान कोतवाली क्षेत्र के गांव घाटेडा निवासी अनुज उर्फ कोटा का शव 20 दिसंबर की सुबह सहारनपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर प्लाट में पड़ा मिला था। अनुज के भाई रोबिन की तरफ से गांव के ही विशाल, आकाश और मोहित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने तीनों युवकों को पांच दिन तक हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन हत्या साबित करने के सबूत हाथ नहीं लगे। इसके चलते पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानती रही है। वहीं, इसी बीच रामपुर मनिहारन के तत्कालीन इंस्पेक्टर एसके राणा का ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अनुज को गालियां दे रहे हैं और 36 घंटे के भीतर पैर में गोली मारने की धमकी देते हैं। एसएसपी दिनेश कुमार ने वायरल ऑडियो की जांच कराने की बात कही थी।