फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मेडिकल कॉलेज के संसाधन पर खर्च होंगे 54 लाख

मेडिकल कॉलेज के संसाधन पर खर्च होंगे 54 लाख

Sat, 08 Dec 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के संसाधन पर खर्च होंगे 54 लाख
मेडिकल कॉलेज में 54.22 लाख रुपये से खरीदे जाएंगे उपकरण
विज्ञापन

सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेजों में उपकरणों की खरीद पर खर्च होने वाली धनराशि को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। शासन ने प्रदेश भर के 14 मेडिकल कॉलेजों के लिए 9,88,55,964 रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें से सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के हिस्से में 54.22 लाख रुपये आए हैं। उम्मीद है कि इस धनराशि से मेडिकल कॉलेज में उपकरणों की कमी दूर होगी, जिससे यहां आने वाले मरीजों को लाभ मिलेगा।
सहारनपुर के शेखुल हिंद मौलाना महमूद उल हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपकरणों की खरीद के लिए पूर्व में प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें करीब 120 उपकरणों की सूची भेजकर दो करोड़ रुपये की मांग की गई थी। उपकरण की खरीद पर खर्च होने वाली धनराशि स्वीकृत होने पर फिलहाल मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने 63 उपकरणों की खरीद के लिए ई टेंडरिीग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खरीदे जाने वाले प्रमुख उपकरण
विज्ञापन

रेफ्रिजरेटर, माइक्रोपिपेट मल्टीचेनल, माइक्रोपिपेट डिजीटल, वोरटेक्स मिक्सर, ऑपरेशन थियेटर के लिए तीन टेबल के अलावा हेमोसाइटोमीटर, हीमोग्लोरीनोमीटर, फिज्मोमैनोमीटर डिजीटल एंड मरक्यूरी बेस, ग्लास डिस्पले केस तथा सिरिंज पम्प टेकोकेयर मेडिस्टेम्स आदि उपकरणों की खरीद की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेजों को मिली धनराशि
मेडिकल कॉलेज ------------------------- स्वीकृत धनराशि
मे डिकल कॉलेज बांदा ---------------------1,11,50,000 रुपये
एमडी नेत्र चिकित्सालय इलाहाबाद ---------- 25,00000 रुपये
मेडिकल कॉलेज आंबेडकर नगर -------------- 5350000 रुपये
मेडिकल कॉलेज इलाहाबाद ------------------- 21622247 रुपये
मेडिकल कॉलेज जालौन --------------------- 500000 रुपये
मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ------------------- 11649400 रुपये
500 शैय्या बाल रोग चिकित्सा संस्थान गोरखपुर ---12000000 रुपये
मेडिकल कॉलेज बदायूं --------------------- 1880000 रुपये
मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ -------------- 4373427 रुपये
मेडिकल कॉलेज सहारनपुर -------------- 5422290 रुपये
मेडिकल कॉलेज मेरठ ------------------- 18373600 रुपये
मे डिकल कॉलेज झांसी ----------------- 235000 रुपये
मेडिकल कॉलेज कन्नौज -------------- 3700000 रुपये
मेडिकल कॉलेज आगरा में नशा विमुक्ति केंद्र --- 100000 रुपये
योग ----------------------------- 98855964 रुपये

सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाक्टर अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि कॉलेज में उपकरण की खरीद को लेकर पूर्व में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन ने धनराशि स्वीकृत कर दी है। उपकरण खरीद के लिए ई टेंडरिंग प्रक्रिया कराई जा रही है। ई टेंडर होने पर जल्दी ही उपकरणों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed