{"_id":"5bd9fc50bdec226950360893","slug":"111541012560-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने पूजन कर किया किसान सेवा सहकारी मिल सरसावा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने पूजन कर किया किसान सेवा सहकारी मिल सरसावा का शुभारंभ
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा चीनी मिल का पेराई सत्र शुरु
सरसावा (सहारनपुर)। आधी अधूरी तैयारियों के बीच किसान सहकारी चीनी मिल सरसावा के पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने चीनी मिल में गन्ने से भरी पहली बोगी तथा ट्रॉली लाने वाले किसानो का स्वागत करते हुए चेन में गन्ना डाला तथा क्रशर का मेन स्विच ऑन करके पेराई सत्र शुरू किया। इस दौरान किसान यूनियन ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन भी दिया।
बुधवार को सरसावा चीनी मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन पर डीएम आलोक कुमार पांडेय ने गन्ने की पहली बोगी लेकर पहुंचे किसान राजेंद्र सैनी निवासी सलेमपुर तथा ट्रॉली मालिक अवनीश कांबोज निवासी सरसावा को फूल माला पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। डीएम ने दोनों किसानों को नगद पुरस्कार भी दिया। इसके बाद उन्होंने मिल के जीएम तथा अन्य अतिथियों के साथ केन कैरियर में गन्ना डाला तथा मेन स्विच ऑन कर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इससे पूर्व जीएम चेतन स्वरूप शर्मा ने मिल पहुंचे डीएम का स्वागत किया। डीएम ने पेराई सत्र के लिए हो रही पूजा में भाग लिया तथा यज्ञ में पूर्णाहुति समाहित की। इस मौके पर मुख्य लेखाकार सौरभ बंसल, सीसीओ अमित चतुर्वेदी, अनूप सिंह, धर्मेंद्र सैनी, कंवरपाल राठी, संजय राठी, जायर हुसैन चांद, दिलीप अगवानहेड़ा, प्रदीप सिंह झरौली, प्रदीप सैनी, रामआशीष यादव, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष भीम सिंह सलूनी ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें पूर्व सत्र का भुगतान करने एवं गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग की गई।
-तीन दिन में पूरी तरह से शुरू हो जाएगी पेराई
मिल के पेराई सत्र के उद्घाटन के बाद जीएम सीएस शर्मा ने बताया कि मिल का सही रूप से परिचालन होने में दो तीन का समय लग सकता है। सेंटरों तथा किसानों से गन्ना आते ही मिल का चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो खिंचवाने को लेकर मची आपाधापी
पेराई सत्र के शुभारंभ के दौरान केन कैरियर में गन्ना डालते हुए कुछ लोगो द्वारा फोटो खिंचवाने की आपाधापी रही। इस स्थिति को देखते हुए डीएम स्वयं पीछे हटकर खड़े हो गए। जब लोगों को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने डीएम को आगे किया।
सड़क की मरम्मत कराने की मांग
सहकारी चीनी मिल के गेस्ट हाउस में किसानों ने डीएम के सामने टूटी सड़कों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वे गन्ने से भरे भारी वाहनों को लेकर मिल तक कैसे पहुंचें। सड़कों की स्थिति काफी खराब है। जिस पर जिलाधिकारी ने जल्द ही गड्ढे भरवाने का आश्वासन दिया।
हिंदी में छपवाई जाएं गन्ना पर्ची
ग्राम झबीरण के ईश्वर चौधरी ने डीएम से शिकायत की कि सहकारी समिति से जारी गन्ने की पर्चियां पहली बार अंग्रेजी में छपी हुई आई है। किसानों को पर्ची में अंकित जानकारी पढ़ने में परेशानी आ रही है। जिस पर डीएम ने मामले को दिखवाने की बात कही। इस संबंध में सहकारी समिति के कंप्यूटर विशेषज्ञ अवनीश कुमार ने बताया कि उनके विभाग के पास उपलब्ध सॉफ्टवेयर के कारण ऐसा हो रहा है