{"_id":"5bd363f0bdec2269a20781d1","slug":"111540580336-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के पहलवान ने पंजाब के पहलवान को धूल चटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के पहलवान ने पंजाब के पहलवान को धूल चटाई
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। मां भगवती मेले में चल रही पांच दिवसीय अंतर राज्यीय दंगल प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन हरियाणा के पहलवान ने पंजाब के पहलवान को धूल चटाकर इनामी कुश्ती अपने नाम कर ली। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में दंगल प्रेमियों की भीड़ रही।
दंगल प्रभारी सुहेल खान ने बताया कि 2100 रुपये की इनामी कुश्ती हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी पहलवान प्रिंस और पटियाला पंजाब के पहलवान पवन के बीच हुई। इसमें प्रिंस ने पवन को धूल चटाकर कुश्ती जीत ली। इनामी कुश्ती गांव मैनपुरा निवासी पहलवान साबिर और पंजाब के पटियाला निवासी पहलवान रिंकू के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी। शाजान ताताहेड़ी ने वसीम धलापड़ा को, जुबैर कोटड़ा ने शोयब झाड़वन को आजम हमजागढ़ ने अतुल सांगाठेड़ा को, वसीम सांगाठेड़ा ने वसीम धलापड़ा को और गालिब सांगाठेड़ा ने सुल्तान बुड्ढाखेड़ा को हराकर कुश्ती जीती। इनके अलावा उस्मान सांगाठेड़ा-पवन पटियाला और बिलाल सांगाठेड़ा-अमरीश बुड्ढाखेड़ा के बीच हुई कुश्तियां बराबरी पर छूटी। खलीफा सूफी तहसीन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। श्री भगवती मेला समिति प्रबंधक ने पहलवानों और दर्शकों का आभार जताया।