{"_id":"5b79b49542c792464d1ba991","slug":"111534702741-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आय दुगना करने के लिए केवीके बनाएगा कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आय दुगना करने के लिए केवीके बनाएगा कार्ययोजना
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की आय दोगुना करने के लिए केवीके बनाएगा कार्ययोजना
सहारनपुर। किसानों की आय को दोगुना करने की योजना के लिए केवीके कार्ययोजना बनाएंगे। इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक केवीके दो गांवों का चयन कर कार्ययोजना प्रस्तुत करेगा।
किसानों की आय को दोगुना करने की भारत सरकार की योजना के लिए कृषि विज्ञान केंद्र कार्ययोजना बनाएंगे। मेरठ में आयोजित वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला में आईसीएआर की ओर से प्रदेश के सभी केवीके को यह निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए दो गांवों का चयन किया जाएगा। इसके बाद चिह्नित गांवों के किसानों की स्थिति का सर्वे होगा। दोनों गांव से स्मार्ट फोन रखने वाले 15 किसानों का चयन होगा। जिसमें वर्तमान में मृदा उर्वरता की स्थिति, उनकी समस्याएं, फसल उत्पादन की स्थिति और किसानों की आय पर विशेष फोकस रहेगा। कार्ययोजना में बताया जाएगा कि किस प्रकार किसानों की आय दोगुनी हो सकती है। इस कार्ययोजना में निजी क्षेत्र के कुछ संस्थान भी सहभागिता करेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी और फसल सुरक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. आईके कुशवाहा ने बताया कि मेरठ में हुई वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला में आईसीएआर की ओर से यह निर्देश मिले हैं। इसके लिए दो ग्रामों का चयन किया जा रहा है। चयन के बाद उन गांवों के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी।