{"_id":"5b6c8d364f1c1bde6d8b72bb","slug":"111533840694-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपनीय रूप भौतिक सत्यापन कर रही केंद्र की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपनीय रूप भौतिक सत्यापन कर रही केंद्र की टीम
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आई केंद्र सरकार की टीम गोपनीय रूप से भौतिक सत्यापन कर रही है। इस सर्वेक्षण को स्थानीय अधिकारियों को दूर रखा जा रहा है। टीम के सदस्य ग्रामीणों से बातचीत कर ऑनलाइन रिपोर्ट दे रहे हैं।
भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की टीम बुधवार को सहारनपुर पहुंच गई थी। टीम ने पुवांरका ब्लॉक के गांव कलालहट्टी और महेश्वरीखुर्द का सर्वेक्षण किया था। बृहस्पतिवार को टीम ने नकुड़ ब्लॉक के गांव कपूरी, काजीबास, सरसावा ब्लॉक के गांव सलेमपुर, नारायणपुर गुर्जर में जाकर निरीक्षण किया। टीम ने सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ स्वच्छता भारत मिशन के तहत बनाए गए शौचालयों की स्थिति देखी और उनकी उपयोगिता के बारे में ग्रामीणों से बातचीत की। धार्मिक स्थलों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सफाई व्यवस्था देखी। टीम ग्रामीणों से लिए फीडबैक और गांवों की सफाई व्यवस्था के आधार पर हाथो-हाथ ऑनलाइन रिपोर्ट दे रही है। इस सर्वेक्षण से स्थानीय अधिकारियों को दूर रखा जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार की टीम ने नकुड़ और सरसावा ब्लॉक के गांवों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। 30 अगस्त तक टीम सर्वेक्षण करेगी। टीम कब किस गांव में जाएगी, इसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों को नहीं है।