फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ग्राम पंचायतों का होगा कायाकल्प, मिलेंगे नंबर

ग्राम पंचायतों का होगा कायाकल्प, मिलेंगे नंबर

Fri, 13 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों का होगा कायाकल्प, मिलेंगे नंबर
सहारनपुर। जिले की ग्राम पंचायतों की सूरत बदलने के लिए प्लान तैयार किया गया है। मिशन कायाकल्प के तहत गांवों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस मिशन में सहयोग करने वाले ग्रामीणों की ग्राम पंचायत को बाकायदा नंबर दिए जाएंगे, जो ग्राम पंचायत अव्वल रहेगी, उसके प्रधान और ग्रामीणों को सरकार सम्मानित करेगी।
विज्ञापन

जिले में 887 ग्राम पंचायतों में मिशन कायाकल्प के तहत जल्द काम शुरू होंगे। प्रधानों को अपनी निधि से कार्य कराने होंगे। जैसे जूनियर और प्राथमिक विद्यालयों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करना होगा। स्कूलों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ डिजिटल ब्लैक बोर्ड लगवाने का प्लान है। बड़ी ग्राम पंचायतों को वाई-फाई की सुविधा से लैस किए जाने की योजना है। आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों को बेहतर बनाया जाएगा। शुद्ध पेयजल आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पथ-प्रकाश की व्यवस्था के लिए दूधिया रंग की सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। सड़कों को बेहतर किए जाने के लिए जिला पंचायत राज विभाग कार्य कराएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच से मुक्त हुए गांवों में ग्रामीण शौचालयों का कितना इस्तेमाल कर रहे हैं, उसके आधार पर विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर सर्वें करेंगी। मिशन कायाकल्प में सहयोग करने वाले प्रधानों और ग्रामीणों को नंबर दिए जाएंगे। इनमें पहले चरण में टॉप-10 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों और उनका सहयोग करने वाले ग्रामीणों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। मिशन कायाकल्प के लिए शासन से गाइड लाइन जारी कर दी है। यह सभी कार्य जिला पंचायत राज विभाग की देखरेख में कराए जाएंगे।
विज्ञापन

-------------------
टॉप-10 में शामिल हुए तो मिलेगा अलग से बजट
सहारनपुर। मिशन कायाकल्प में बेहतर कार्य कर टॉप-10 में शामिल होने वाली ग्राम पंचायतों को बाद में शासन की ओर से अलग बजट दिया जाएगा। ताकि इन ग्राम पंचायतों में ओर बेहतर कार्य कराए जा सकें। विकसित होने वाली ग्राम पंचायतों को मॉडल के रूप में भी पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
मिशन कायाकल्प के लिए शासन से गाइडलाइन मिल चुकी है। इसके तहत ग्रामीण पंचायतों को विकसित किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं सहित तमाम मूलभूत सुविधाएं ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रधानों को अपनी निधि से कार्य कराने होंगे। विभाग उनका सहयोग करेगा। ग्राम पंचायतों को नंबर दिए जाएंगे, जो ग्राम पंचायत अव्वल रहेगी, उसके प्रधान और ग्रामीणों को सम्मानित किया जाएगा।
-------सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed