फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कोर सिस्टम इंटीग्रेटर से लैस हुआ डाकघर

कोर सिस्टम इंटीग्रेटर से लैस हुआ डाकघर

Wed, 20 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
कोर सिस्टम इंटीग्रेटर से लैस हुआ डाकघर
सहारनपुर। मुख्य डाकघर कोर सिस्टम इंटीग्रेटर साफ्टवेयर से लैस हो गया। अभी तक बचत बैंक कार्य को छोड़कर शेष सारा काम ऑफ लाइन साफ्टवेयर पर होता था, लेकिन अब टीसीएस द्वारा निर्मित सीएसआई साफ्टवेयर से डाक, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल, वीपी, ईएमओ, सीडीओ के समस्त कार्य आसानी होंगे।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में मंगलवार को कोर सिस्टम इंटीग्रेटर साफ्टवेयर का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीके सिंह निदेशक डाक प्रशिक्षण केंद्र ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि इस साफ्टवेयर से ईएमओ एवं वीपी का पैसा बिना किसी बाधा के प्राप्तकर्ता के पास पहुंचेगा। साफ्टवेयर में विभाग के समस्त कर्मचारियों का विवरण फीड कर दिया गया। अन्य साफ्टवेयर खत्म कर सिंगल विंडो लॉगिन की सुविधा होगी। साफ्टवेयर में अकाउंट व कोषागार को भी समाहित कर देने से किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश नहीं होगी। विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार सहायक निदेशक डाक सेवाएं क्षेत्रीय कार्यालय बरेली, प्रवीण कुमार अधीक्षक रेल डाक व्यवस्था एसएच मंडल, ओमवीर सिंह चंचल ढाका, वीके सोनकर, दीपक शर्मा, संजय कुमार, संदीप कुमार, कपिल कुमार वर्मा, संदीप भट्ट मौजूद रहे। प्रवर अधीक्षक डाकघर बीपी त्रिपाठी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed