{"_id":"5b05b9554f1c1b5b798b6134","slug":"111527101781-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत
Updated Thu, 24 May 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। खान आलमपुरा यार्ड में खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ने से बिजली के तार की चपेट में आकर झुलसे युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी।
मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे एक 30 वर्षीय युवक खान आलमपुरा यार्ड में बिजली घर के निकट खड़ी मालगाड़ी के डब्बे के ऊपर चढ़ गया था। जिससे वह ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आकर करंट से झुलस गया था।
मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि वह अपना नाम पता भी नहीं बता सका। मंगलवार की रात में उपचार के दौरान झुलसे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को शनाख्त के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।