फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपा की पकड़ को साबित करेगी योगी की रैली

भाजपा की पकड़ को साबित करेगी योगी की रैली

Tue, 22 May 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की पकड़ को साबित करेगी योगी की रैली
सहारनपुर। कैराना उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृगांका के समर्थन में मंगलवार को होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैैली भाजपा की पकड़ को साबित करेगी। पूरे विपक्ष के एकजुट होने के बाद इलाके में भाजपा की पहली चुनावी सभा है। भाजपा के सामने रैली में भीड़ जुटाकर विपक्ष को चुनौती देनी है। ऐसे में भाजपा जनप्रतिनिधियों की फौज ने रैली की कामयाबी को लेकर पूरी ताकत झोंक रखी है।
विज्ञापन

गंगोह विधानसभा के अंबेहटा में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरजेंगे। गोरखपुर और फूलपुर में हार के बाद कैराना उप चुनाव से उनकी सरकार की भी प्रतिष्ठा जुड़ी हैं। कैराना लोकसभा क्षेत्र की इस सीट से 2014 में हुकुम सिंह जीतकर संसद पहुंचे थे, मगर उनके निधन के कारण यह सीट खाली हो गई थी। इसी सीट पर कब्जा बरकरार रखने को भाजपा पिछले काफी समय से फोकस किए हुए हैं। वैसे भी गंगोह और नकुड़ विधानसभा में भी भाजपा के ही विधायक है। इनमें से नकुड़ विधायक धर्म सिंह सैनी प्रदेश सरकार में मंत्री है। 2014 के मुकाबले कैराना उप चुनाव में इस बार समीकरण पूरी तरह बदले हुए है। पहली बार सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद एक साथ होने के कारण भाजपा को सीधी टक्कर मिल रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री अपनी बातों से मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कितना लामबंद कर पाते हैं, यह देखना दिलचस्प रहेगा।
विज्ञापन

ऐतिहासिक होगी सीएम की रैली
कृषि एवं प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अंबेहटा में होने वाली सीएम की रैली ऐतिहासिक होगी। कैराना सीट पर चुनाव 2019 के हिसाब से महत्वपूर्ण है। पूर्व की सरकारों में कैराना क्षेत्र में दहशत के कारण हुआ पलायन किसी से छिपा नहीं है। भाजपा राज में पलायन पर अंकुश लगा है। पार्टी प्रत्याशी की जीत निश्चित है। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। राज्य सभा सांसद विजय पाल तोमर भी इस दौरान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed