फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दिस सदस्यों ने दिया मिरगपुर पांजूवाला के प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

दिस सदस्यों ने दिया मिरगपुर पांजूवाला के प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

Fri, 27 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
दिस सदस्यों ने दिया मिरगपुर पांजूवाला के प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
10 सदस्यों ने दिया प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
विज्ञापन

सहारनपुर। विकास खंड मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत मिरगपुर पांजूवाला के दस पंचायत सदस्यों ने डीएम पीके पांडे को शपथ पत्र देकर ग्राम प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। उन्होंने विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्राम मिरगपुर पांजूवाला के ग्राम पंचायत सदस्यों ने कहा कि करीब ढाई वर्ष के कार्यकाल में किसी भी ग्राम पंचायत की बैठक में उनको नहीं बुलाया गया। ग्राम प्रधान और सचिव ने उन्हें आज तक न तो सरकार की ओर से दी गई धनराशि की जानकारी दी और ना ही विकास कार्यों में खर्च किए गए विवरण दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी ग्राम पंचायत सदस्य प्रधान से इस बारे में जानकारी मांगता है, उसे प्रधान धमका कर चुप करा देता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके शपथ ग्रहण कराते समय ही पंचायत सचिव ने एक बार कार्यवाही रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराए हैं, इसके बाद उनसे एक भी हस्ताक्षर नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्राम पंचायत सदस्यों ने कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की जांच नेक और ईमानदारी अधिकारियों की समिति से कराई जाए। उन्होंने गांव में संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस फोर्स का पर्याप्त इंतजाम करने की भी मांग की। राजकुमार सैनी, अमित कुमार, रामपाल, मेमता, ब्रह्मपाल, सुदेश, विमलेश, ममता, लीला, सुनीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed