{"_id":"5ac7c7f74f1c1bbb618b5e00","slug":"111523042295-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया वसूली न होने पर काकनपुरा गांव की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया वसूली न होने पर काकनपुरा गांव की बिजली काटी
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बकाया जमा नहीं करने पर काकनपुर गांव की बिजली काटी
देवबंद। विद्युत निगम बकाया वसूली के लिए लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। निगम अधिकारी बकाया जमा न कराने के चलते एक के बाद गांव की बिजली ठप कर रहे हैं। लेकिन बावजूद इसके बकाएदार पैसा जमा कराने को तैयार नहीं है। दो दिन पूर्व निगम ने पूरे कागनपुरा गांव की बिजली काट दी।
विद्युत निगम अधिकारी बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। प्रदेश सरकार के आदेशानुसार निगम अधिकारी बकाया वसूली के लिए गांव दर गांव कैंप लगा रहे हैं। लेकिन बकाएदार पैसा जमा नहीं करा रहे हैं। दो दिन पूर्व निगम के जेई राहुल बंसल ने इमलिया क्षेत्र में पड़ने वाले काकनपुरा गांव में बकाया वसूली के लिए कैंप लगाया था। सुबह से दोपहर हुई और दोपहर से शाम होने तक कोई भी उपभोक्ता कैंप में बकाया जमा कराने के लिए नहीं पहुंचा। जिसके चलते जेई ने उच्चाधिकारियों से वार्ता करने के बाद पूरे गांव की बिजली काट दी। राहुल बंसल के मुताबिक ग्रामीणों पर निगम का करीब 38 लाख रुपये बकाया चल रहा है। चेतावनी देने और ऐलान कराने के बाद भी बकाएदार पैसा जमा कराने के लिए तैयार नहीं है। जिसके चलते गांव की बिजली आपूर्ति को ठप कर दिया गया। बता दें कि इससे पूर्व भी निगम अधिकारी नूनाबड़ी, साखन खुर्द समेत चार गांवों की बिजली काट चुके हैं।