{"_id":"5aaab65a4f1c1bb9758b58af","slug":"111521137242-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे का अल्टीमेटम, होंगी एफआईआर और कटेंगे बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे का अल्टीमेटम, होंगी एफआईआर और कटेंगे बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नगरायुक्त ने विकासपुरी और पटेल नगर में डेयरी संचालकों को लगाई फटकार
- गोबर से नालियां मिली चोक, सबमर्सिबल से बहाया जा रहा था गोबर
- सभी डेयरियों के बिजली कनेक्शन काटने के लिए पीवीवीएनएल को जाएगा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहर में संचालित सभी डेयरियों को नगर निगम प्रशासन ने 24 घंटे में खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है। इसके बाद डेयरियों में पशु मिले तो संचालकों पर मुकदमा होगा। डेयरियों के बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। यह चेतावनी मंगलवार को नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने विकासपुरी और पटेल नगर में डेयरियों का निरीक्षण करते समय संचालकों को दी।
नगरायुक्त, अपर नगरायुक्त अमित सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र कुमार टीम के साथ विकासपुरी पहुंचे। यहां हर दूसरे भवन में पशुओं का तबेला देखकर नगरायुक्त दंग रह गए। नगरायुक्त ने एक-एक डेयरी पर पहुंचकर पशुओं की संख्या जानी। देखा कि डेयरियों में लगे सबमर्सिबल से नालियों में गोबर बहाया जा रहा है। नगरायुक्त ने डेयरियों के बाहर लगे विद्युत मीटर नंबर भी नोट कराए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी डेयरियों के बिजली कनेक्शन काटने के लिए पीवीवीएनएल को पत्र लिखा जाए। दो दिन में शहर की सभी डेयरियों की बिजली कटवा दी जाए। निगम प्रशासन का रुख देखकर डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया। नगरायुक्त ने डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर सफाई इंस्पेक्टर मलखान सिंह और सुपरवाइजर अंजुम को जमकर फटकार लगाई।
हिंदी भवन में चलती मिली डेयरी
नगरायुक्त पटेल नगर हिंदी भवन परिसर में डेयरी का निरीक्षण करने पहुंचे तो यहां पर फिर से 13 गाय और 62 भैंस पाकर डेयरी संचालक को बुलवाया। अपर नगरायुक्त को डेयरी संचालक अनिरुद्ध जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। जिस पर अनिरुद्ध जैन ने डेयरी को पूरी तरह खाली करने के लिए दो दिन का समय मांगा। नगरायुक्त ने चेतावनी दी कि शुक्रवार को डेयरी में एक भी पशु मिला तो मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
निगम के रिकार्ड में यहां सबसे अधिक डेयरी
नगर निगम प्रशासन ने शहर के सभी इलाकों से डेयरियों की रिपोर्ट ली है। जिसमें ब्रह्मपुरी, जाकिर कालोनी, कोतवाली, शास्त्रीनगर, मलियाना, टीपीनगर, सूरजकुंड क्षेत्र में अधिक डेयरियां है। निगम प्रशासन इन सभी इलाकों के डेयरी संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर चुका है। सफाई इंस्पेक्टरों से डेयरी संचालकों के नाम और पशुओं की संख्या ले ली गई है।
डेयरी संचालकों ने अधिकारियों से जानी निगम की सीमा
मेरठ। नगर निगम की तरफ से जारी किए जा रहे नोटिस में डेयरी निगम सीमा से बाहर करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसको लेकर डेयरी संचालक एसो. के उपाध्यक्ष ने नगरायुक्त से निगम की सीमा निर्धारित करने की मांग की है। किस मार्ग पर कहां तक निगम की सीमा है। डेयरी संचालक स्वयं कहां पर डेयरी के लिए जगह ले सकते हैं। बगैर किसी व्यवस्था और कैटल कॉलोनी के दो दिन में डेयरियों को बाहर करने के निर्देश अव्यवहारिक हैं। जारी नोटिस पर किसी सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर भी नहीं हैं।