फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ओवरटेक करते समय बस ने कार में टक्कर मारी, युवक की मौत

ओवरटेक करते समय बस ने कार में टक्कर मारी, युवक की मौत

Thu, 01 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
ओवरटेक करते समय बस ने कार में टक्कर मारी, युवक की मौत
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित साईंधाम मंदिर के समीप बृहस्पतिवार को ओवरटेक करते समय प्राइवेट बस ने अपने आगे चल रही आल्टो कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुघर्टना में कार में सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते कई जगह पर वन-वे ट्रैफिक चल रहा है। बृहस्पतिवार को आल्टो कार में सवार चार युवक देवबंद से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहे थे। शाम करीब चार बजे जब वह हाईवे स्थित साईंधाम मंदिर के निकट पहुंचे तो इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई प्राइवेट बस ने कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। जिसके चलते बस की कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुघर्टना में जड़ोदाजट निवासी सोनू (25) पुत्र राजबल, अशोक कुमार (32) पुत्र अनिरुद्ध निवासी भुटीना (बिहार) समेत तीन युवक गंभीर घायल हो गए। जबकि चौथे युवक सन्नी उर्फ सुबोध (26) पुत्र राजपाल निवासी कुरलकी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसी दौरान अस्पताल की 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दुघर्टना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed