{"_id":"5a85d8d44f1c1b5e028b58b7","slug":"111518721236-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को फिर शुरू हुआ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को फिर शुरू हुआ अभियान
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए एक बार फिर अभियान शुरू किया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत कार्य शुरू कराया गया, जिन जगहों की सड़कें खस्ताहाल हैं, वहां सड़कों को बनाया जा रहा है।
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार दो बार गड्ढा मुक्त अभियान चल चुका है। इसके बावजूद भी सड़कें पूरी तरह गड्ढा मुक्त नहीं हो पाई। जिन जगहों पर गड्ढे भरे गए थे, वहां फिर से गड्ढे हो गए थे। इससे साफ है कि गड्ढे भरने में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। मगर, अब शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने दोबारा सड़कों की मरम्मत और गड्ढा भरने का काम शुरू कर दिया है। जैन कॉलेज रोड से हरि मंदिर मार्ग पर सड़क बनाई जा रही है। इसके अलावा अंबाला रोड, दिल्ली रोड, कोर्ट रोड, जीपीओ मार्ग पर गड्ढों को भरा जा रहा है। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सड़कों को पूरी तरह गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।