{"_id":"5a7f398b4f1c1b8f268b9379","slug":"111518287243-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्ग पर टूटी पड़ी पुलिया से हुआ ट्रैफिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्ग पर टूटी पड़ी पुलिया से हुआ ट्रैफिक जाम
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य मार्ग पर टूटी पड़ी पुलिया से हुआ ट्रैफिक जाम
गंगोह। नगर के मुख्य मार्ग की सड़क को उखाड़ दिया गया। लेकिन अभी तक कार्य नहीं कराया गया है। इससे पूरा ट्रैफिक इस मार्ग से बंद हो गया है। इसके चलते आम लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगर का कंकराली मार्ग मुख्य मार्ग है जो हर समय व्यस्त रहता है। इसी मार्ग पर वाल्मीकि मंदिर के पास सड़क पर पानी निकासी के लिए पुलिया बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से पानी निकासी बंद होने के कारण पालिका ने इस पुलिया को ऊंचा उठाने का कार्य शुरू कर दिया। इसके लिए सड़क की इस पुलिया को उखाड़ दिया गया। इस मार्ग पर दिनरात वाहनों का आवागमन रहता है।
पुलिया तोड़ दिए जाने से यह इस और से बंद हो गया है। यहीं से एक दूसरा रास्ता राम बाग कालोनी को होकर जाता है। इस पर कई बैंक शाखाएं और डाकघर भी हैं। इस तरफ कई स्कूल होने के कारण रोज हजारों बच्चे भी इस मार्ग से गुजरते हैं। इन हालात से इस क्षेत्र में रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों ने शीघ्र ही पुलिया ठीक कराने की मांग की है। कार्यालय अधीक्षक हरिनारायण सिंह का कहना है कि निर्माण कार्य जल्दी ही पूरा करा लिया जाएगा।