{"_id":"5a7364904f1c1b805a8b75a3","slug":"111517511824-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी और किसान विरोधी है बजट: रुद्र सैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी और किसान विरोधी है बजट: रुद्र सैन
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी और किसान विरोधी है बजट: रुद्र सैन
सहारनपुर। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्र सैन ने कहा कि केंद्र सरकार का आम बजट व्यापारी और किसान विरोधी है। इसमें किसानों को लागत मूल्य देने का लाभ तब तक नहीं होगा, जब तक ग्रामीण क्षेत्रों में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना नहीं होगी।
अंबाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक देश-एक कर नीति को दरकिनार करते हुए डीजल और पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में नहीं लिया। पेट्रोल और डीजल में दो रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम कर किसानों और आम जनता को छलने का काम किया है। युवा सपा नेता उमंग एवं आकाश ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम बजट में गरीब, मजदूर और किसानों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इसका खामियाजा केंद्र सरकार को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। प्रवीण बांदूखेड़ी, राव लाखन, राव वजाहत, विनोद चौधरी, चंद्रपाल, हनीफ तेली, प्रीतम सिंह, मनोज, हसीन कुरैशी, महजबी खान, इमरान, राजा, मरगूब आदि मौजूद रहे।