फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बेहोशी की हालत में हाईवे पर पड़ी मिली युवती, पुलिस के होश उड़े

बेहोशी की हालत में हाईवे पर पड़ी मिली युवती, पुलिस के होश उड़े

Mon, 22 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में हाईवे पर पड़ी मिली युवती, पुलिस के होश उड़े
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित साखन नहर के समीप हाईवे पर रविवार की रात एक युवती बेहोशी की हालत में पड़ी है। सूचना मिलते ही एक के बाद एक डायल 100 की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने युवती को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रविवार की रात्रि करीब 8 बजे कुछ राहगीरों पुलिस को फोन कर सूचना दी कि सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित साखन नहर के समीप एक लड़की बेहोश पड़ी हुई है। शनिवार को दो किशोरियों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद फजीहत झेल रही पुलिस तुरंत हरकत में आई और देखते ही देखते मौके पर एक के बाद एक तीन डायल 100 की गाड़ियां पहुंच गईं। आनन फानन में पुलिस लड़की को उठाकर सरकारी अस्पताल में लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। कुछ देर बाद होश में आई युवती ने बताया कि वह घर में रोटी बना रही थी इस दौरान किसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे डांट दिया। इसी से क्षुब्ध होकर वह घर से बाहर निकल आई। जहां से वह हाईवे पर पहुंची और ठंड के चलते बेहोश हो गई। पुलिस के मुताबिक युवती का नाम पूनम (19) है जो साखन खुर्द गांव की रहने वाली है। नहर के किनारे हाईवे पर पड़े होने के कारण युवती ठंड से कांप रही थी। पुलिस जब वहां पहुंची तो उसकी हालत बेहद खराब थी। ट्रेन का समय होने के कारण रणखंडी रेलवे फाटक बंद मिला। जिसके चलते पुलिस अधिकारियों ने गेटमैन से कहकर फाटक खुलवाया और उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed