{"_id":"5a623b854f1c1b91268b54c8","slug":"111516387205-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील के लिए राशन डीलर ने भेजा खराब गेहूं, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड डे मील के लिए राशन डीलर ने भेजा खराब गेहूं, हंगामा
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। प्राथमिक विद्यालय के मिड डे मील में छात्रों के लिए दूषित व सुर्रा लगे गेहूं भेजे जाने पर अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया। विद्यालय प्रधानाचार्य ने ग्राम प्रधान व खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर राशन डीलर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
गांव दरियापुर के प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील योजना के तहत राशन डीलर द्वारा रोटी के लिए दूषित व सुर्रा लगा गेहूं सप्लाई कर दिया। जब इस गेहूं को विद्यालय में देखा गया तो छात्रों के अभिभावकों का गुस्सा भड़क गया। अभिभावक संजीव राणा, विपुल कुमार, धर्मपाल, धर्मेंद्र, सोहनवीर, शिवलाल, सुभाष, गुरदीप, अक्षय कुमार, पूनम आदि ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि इस दूषित गेहूं की रोटी खाने से उनके बच्चे बीमार हो जाएंगे, इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा ? ग्रामीणों का गुस्सा देख विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस संबंध में राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर विभाग को लिखा जाएगा।