{"_id":"5a57b0734f1c1b45198b46de","slug":"111515696243-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विभिन्न समस्याओं को लेकर सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रविंद्र गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
घंटाघर स्थित कार्यालय पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापारियों को विद्युत लोड बढ़वाने के लिए निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारियों को जहां मीटर नहीं लगे हैं और जहां कटिया डालकर बिजली चोरी हो रही है, वहां कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्ट अधिकारियों के चलते बिजली निगम का राजस्व घट रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोबाइल टावरों पर सबसे अधिक बिजली चोरी हो रही है। ऐसे में यदि चेकिंग अभियान चलाया जाए तो जहां एक ओर बिजली चोरी रुकेगी वहीं, निगम को अधिक राजस्व भी प्राप्त होगा। व्यापारियों को आश्वासन देते हुए अधीक्षण अभियंता रविन्द्र गुप्ता ने कहा कि विद्युत निगम हर संभव सहयोग देगा। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम ऊर्जा मित्र एप लांच कर रहा है। इसमें सभी प्रमुख व्यापारियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को जोड़ा जाएगा। एसके दुआ, राजकुमार विज, नीरज जैन, राजीव मदान, गुलशन अनेजा, हरीश खनेजा, दीपक मल्होत्रा आदि रहे।