{"_id":"5a53b3e24f1c1b0f788b761a","slug":"111515434978-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से छप्पर के मकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से छप्पर के मकान में लगी आग
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉर्ट सर्किट से छप्पर के मकान में लगी आग
चिलकाना (सहारनपुर)। गांव बरथाकायस्थ में बिजली के शॉर्ट सर्किट से छप्पर के मकान में आग लग गई। जब तक आग बुझाई गई, तब तक उसमें रखा सामान जल गया।
रविवार देर रात गांव बरथा कायस्थ निवासी इकराम अपने परिवार के साथ अपने छप्पर वाले मकान में सो रहा था। रात करीब दस बजे बिजली के बोर्ड में अचानक चिंगारियां निकलने लगीं। चिंगारियों से छप्पर में आग लग गई। आग इतनी तेज धधकी कि इकराम अपने परिवार को लेकर ही बड़ी मुश्किल से बाहर निकल पाया। शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए बुलाया गया। जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तब तक घर में रखी 10 हजार रुपये की नगदी, बिस्तर, चारपाई, अनाज, आभूषण आदि सामान जल गया। इकराम ने बताया कि आग से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।