{"_id":"5a46893a4f1c1b87698c476e","slug":"111514572090-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में अशोका और खो-खो में रणजीत हाउस फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में अशोका और खो-खो में रणजीत हाउस फाइनल में पहुंचे
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी में अशोका और खो-खो में रणजीत हाउस फाइनल में पहुंचे
देवबंद (सहारनपुर)। दून हिल्स एकेडमी में शुक्रवार से तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता आरंभ हुई। छात्रों ने कबड्डी, फुटबाल और खो-खो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया।
क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन डॉ. प्रदीप वर्मा और डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने किया। फुटबाल का सेमीफाइनल टैरेसा और अकबर हाउस ने जीता। जबकि जूनियर फुटबाल मुकाबले में टैरेसा और अकबर हाउस फाइनल में पहुंचे। कबड्डी प्रतियोगिता में अशोका हाउस ने मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई। जबकि खो-खो प्रतियोगिता में रणजीत हाउस की टीम फाइनल में पहुंची। चेयरमैन डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि खेलों का भी मानव जीवन में अलग स्थान है। खेलों से जहां तन स्वस्थ रहता हैं वहीं, मानसिक विकास भी बढ़ता है। इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने भी छात्रों को खेलों का महत्व समझाते हुए विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने को प्रेरित किया।