फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   निंदा की

निंदा की

Sun, 09 Sep 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
निंदा की
पुलिस लाठी चार्ज के खिलाफ बनाएंगे आंदोलन की रणनीति
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। मुजफ्फरनगर कोतवाली पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाकियू अंबावत गुट के कार्यकर्ताओं के धरने के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की निंदा की गई। इसके साथ ही बताया गया कि 10 सितंबर को आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

यूनियन के जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि 10 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में दिल्ली महरौली को लेकर आयोजित होने वाली आपात बैठक में पुलिस की बर्बरता पूर्वक कार्यवाही को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि निहत्थे कार्यकर्ताओं पर जिस ढंग से लाठीचार्ज किया है। उसने मानवता को शर्मसार करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज चारों ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है। ऐसे में भाकियू अंबावत जनतांत्रिक तरीके से अपना विरोध प्रकट कर रही थी। उन्होंने कहा कि किसानों का हर तरफ उत्पीड़न हो रहा है। उनकी फसलों का बकाया भुगतान तक नहीं दिया जा रहा है। ऊपर से उन्हें लाठियों से पीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावत ने दिल्ली महरौली में 10 सितंबर को आपात बैठक बुलाई है। इसमें इस मुजफ्फरनगर में किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए जुल्म को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जो निर्णय लेंगे, उसी के अनुसार किसान अपनी लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed