{"_id":"5a380f3b4f1c1b97678c27e3","slug":"111513623355-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुई सुनवाई, एनजीटी में आज की तारीख लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हुई सुनवाई, एनजीटी में आज की तारीख लगी
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं हुई सुनवाई, एनजीटी में लगी आज की तारीख
सहारनपुर। खनन खुलने की राह देख रहे जनपद वासियों का इंतजार कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसको लेकर सोमवार को एनजीटी में होने वाली सुनवाई अब मंगलवार को होगी। एक जज के रिटायर होने के चलते अब इस मामले की सुनवाई दूसरी बैंच करेगी। सुनवाई नहीं होने से जनपद वासियों को झटका लगा है।
खनन और उसके परिवहन के खुलने की बाट जोह रहे जनपद वासियों को सोमवार को एक बार फिर झटका लगा है। खनन को लेकर एनजीटी में सोमवार की सुनवाई होनी थी। लेकिन, सुनवाई नहीं हो सकी। एनजीटी में खनन मामले की पैरवी कर रहे खान अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को इस मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। सुनवाई कर रही बैंच के एक जज को मंगलवार को रिटायर होना है। इसके चलते अब इस मामले की सुनवाई मंगलवार को ही दूसरी बैंच करेगी। बता दें कि फरवरी 2016 से जिले मेें खनन और उसके परिवहन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने रोक लगा रखी है। इसके चलते जिले में निर्माण कार्य ठप पडे़ हैं। साथ ही खनन सामग्री के कारोबारी से लेकर निर्माण कार्यों से जुडे़ श्रमिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।