फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सीएम रैली में नहीं पहुंच सकीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

सीएम रैली में नहीं पहुंच सकीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Mon, 27 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
सीएम रैली में नहीं पहुंच सकीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
सीएम रैली में नहीं पहुंच सकीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन की पूरी नजर रही।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रैली में मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी न कर दें। इस संभावना को देखते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रैली में घुसने नहीं लिया गया। पुलिस के साथ ही एसडीएम और एसपी देहात तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रैली स्थल से दूर करते नजर आए। प्रशासन की अनुमति पर मुख्य पदाधिकारियों ने ही अपना मांग पत्र मुख्यमंत्री तक पहुंचाया।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हकीकतनगर तिराहे पर धरना और प्रदर्शन कर रही हैं। रविवार को सीएम से मिलने के लिए सौ से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांधी पार्क पहुंचीं। लेकिन पुलिस ने उन्हें रैली में प्रवेश नहीं करने दिया। इसे लेकर उनके और पुलिसकर्मियों के बीच कई बार नोकझोंक हुई। मगर उच्चाधिकारियों के सख्त निर्देश थे कि आंगनबाड़ी रैली में शामिल न होने पाएं। बार-बार पुलिसकर्मी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रैली स्थल से खदेड़कर सौ मीटर दूर तक छोड़कर आए।
विज्ञापन

एसडीएम रामविलास यादव और एसपी देहात भी आंगनबाड़ियों को समझाने पहुंचे थे। वे बार-बार कहती रहीं कि वे सीएम का विरोध करने नहीं, बल्कि उनके विचार सुनने आई हैं। इसके बावजूद उन्हें एंट्री नहीं दी गई। प्रशासन को डर था कि आंगनबाड़ी रैली में शामिल होकर मुख्यमंत्री या सरकार के विरोध में नारेबाजी कर सकती हैं। बड़ी मुश्किल से प्रशासन ने जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार, कार्यवहक अध्यक्ष सुधा धीमान और जिला मंत्री पूनम शर्मा को पास जारी किया। बड़े संषर्घ के बाद वह मुख्यमंत्री तक अपना मांग पत्र पहुंचाने में सफल रहीं। रैली स्थल पर पहुंचने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में सुलेलता पंवार, सुधा धीमान, पूनम शर्मा, अर्चना शर्मा, सुनीता शर्मा, प्रतिभा त्यागी, नीलमशर्मा, गीता शर्मा, उषा देवी, सुंदरी देवी, शहनाज, सुलक्षणा, नीलम शुक्ला, आरती सैनी, रमा शर्मा, प्रेमबाला, पिंकी शर्मा, नीता चौधरी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हरें रंग के कपड़े पहनी महिलाओं को बाहर किया
ज्यादातर आंगनबाड़ी हरे रंग की साड़ियों और सूट में रैली स्थल पर पहुंची थीं, जो उनकी पहचान भी है। पुलिस ने उनके कपड़ों से पहचान कर ली। इसके बाद किसी भी हरे रंग के कपड़े पहने महिला को रैली में एंट्री नहीं दी गई। इससे ऐसी महिलाओं के सामने भी परेशानी आई, जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं थीं, मगर सूट हरा पहना था।

---
मतदान के बहिष्कार करने की चेतावनी दी
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अपना मांग पत्र पहुंचाया। इसमें कम से कम 18 हजार रुपये मानदेय करने की मांग की गई है। पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी आंगनबाड़ियों के साथ छल करने का आरोप लगाया गया। मांग न माने जाने पर परिवारों सहित चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed