फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चाचा नेहरू, नेताजी और महात्मा गांधी बने बच्चे

चाचा नेहरू, नेताजी और महात्मा गांधी बने बच्चे

Wed, 15 Nov 2017 12:43 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
चाचा नेहरू, नेताजी और महात्मा गांधी बने बच्चे
चाचा नेहरू, नेताजी और महात्मा गांधी बने बच्चे
विज्ञापन

सहारनपुर। शिक्षण संस्थाओं में बाल दिवस की धूम रही। पंडित नेहरू, महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस समेत अनेक महापुरुषों के वेश में सजकर पहुंचे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीता। अनेक स्कूलों में विभिन्न तरह की प्रतियो िगताएं भी बच्चों के बीच कराई गईं।
ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल की प्राइमरी विंग में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई गई। इसमें नरेंद्र मोदी, इंदिरा गांधी, नेहरू, लक्ष्मी बाई आदि के पोशाक पहनकर पहुंचे बच्चे सुंदर लग रहे थे। प्राइमरी विंग की कोर्डिनेटर डॉ. वीना गुलिया, रवि सिंघल, डॉ. अमित कुमार सेठी आदि मौजूद रहे। सेंट मैरी एकेडमी में बाल दिवस और फादर मैनेजर फीस्ट डे मनाया गया। फादर एलबर्ट को फीस्ट डे और बिंदू भटनागर को विदाई दी गई। बाल दिवस के तहत बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य फादर तारसिस ने सभी को बाल दिवस की बधाई दी। मनन बिंद्रा, मनन मनोचा की प्रस्तुति सराहनीय रही। इस दौरान एलिक, इशा, मीतू, प्रियंका, रेनू, कैथरीन, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल रसूलपुर में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा एक तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ प्रधानाचार्य एके मोहन ने किया। माउंट लिट्रा जी स्कूल में बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताएं कराईं। प्रधानाचार्य टीडीएस भारद्वाज ने सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में अफ्फान, देवप्रताप, शिवानम, अंशिका, प्रणव, अनमोल, अनुष्का, सुप्रिया, कृतिका, खुशी, अराध्या, मानस, अर्शक आदि का योगदान रहा। सोनिया विहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मीनू भट्टाचार्य ने पंडित नेहरू के जीवन के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बच्चों ने नृत्य और गायन की सुंदर प्रस्तुति दी। कमल लूथरा और नीरज वर्मा ने प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। वालीबॉल प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें अनेक टीमों ने प्रतिभाग किया। दून कैंब्रिज स्कूल में प्रधानाचार्य रश्मि सैनी ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें को सराहा। केबी हायर सेकेंड्री स्कूल में संस्थापक हाजी रईस अहमद ने शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मोहम्मद फिरोज, शबनम, शमा, जब्बार, सायरा, सपना, मोनिका, सोनिका, सैयदा, पारुल शर्मा, शबीना अंसारी आदि मौजूद रहीं।
चाइल्ड लाइन संस्था की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को सुरक्षा के टिप्स दिए गए। निदेशक मंसूर अहमद, वार्डन गुलशन, अरशद, मुनेश शर्मा, अजय, रोहित, अमित, मंतशा आदि मौजूद रहीं। संकल्प विकलांग केंद्र में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। रंगोली प्रतियोगिता में बधिर खुशनुमा, मनीषा, आयशा, अकीफा आदि ने हिस्सा लिया। मंदबुद्धि बच्चों के बीच केला छीलकर खाने की प्रतियोगिता कराई गई। मुख्य अतिथि रहे चंद्रकांत अग्रवाल ने बच्चों को उपहार बांटे। रेखा कुमार ने सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी।
श्री हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में बाल दिवस और विश्व डायबिटीज डे मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. कुदसिया अंजुम ने चाचा नेहरू के बारे में बताया। मीना वर्मा, भारती शर्मा, सविता यादव, हिमानी, सिल्की, पूनम, देवेंद्र कुमार, राजीव वालिया, महेश, शंकर आदि मौजूद रहे। ग्लोबल स्कूल में प्रबंध समिति के सदस्यों पूजा, शिशिर राणा, सविता दुबे, मिनी कालड़ा आदि ने शुभकामनाएं दीं।

चिराग स्कूल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में संतोष, विदुषी, सोनिया, संगीता, सविता, शीतल, पल्लवी, ट्विंकल, आयुषी, जूही, प्रियंका, भावना, समीक्षा, पिंकी, कविता आदि मौजूद रहीं। पाइनवुड स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे नगरायुक्त गौरव वर्मा और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गीताराम ने स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया। बच्चों में कई प्रतियोगिताएं कराईं। प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने सभी को बाल दिवस की बधाई दी। सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने खूब मस्ती की। खालसा पब्लिक स्कूल में पौधरोपण किया गया। साथ ही हस्तशिल्प कला और विज्ञान प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। प्रधानाचार्य डिंपल बजाज ने बधाई दी। इस मौके पर बसबीर सिंह बजाज, सुरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। किड्स हेवन स्कूल, एसआरएम स्कूल और शीशपाल सिंह कांवेंट स्कूल में कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed