{"_id":"5a05f75f4f1c1bf3538bc754","slug":"111510340447-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात के नियमों का पालन करके स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान भी बचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात के नियमों का पालन करके स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान भी बचाएं
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे यातायात माह के तहत एल्पाइन पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गई और अभिभावकों को भी नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।
एल्पाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित यातायात गोष्ठी का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक यातायात विनीत भटनागर ने किया। प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान, यातायात प्रभारी तेजप्रताप सिंह एवं स्कूल के प्रधानाचार्य शकील अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात विनीत भटनागर ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है। इसकी सुरक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करके स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान भी बचाई जा सकती है। स्कूली बच्चे यातायात के नियमों के प्रति जागरूक हों और अपने अभिभावकों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोगों को वाहन चलाते समय यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उनकी जिंदगी उनके साथ ही उनके परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि कई बार यातायात के नियमों के पालन के अभाव में व्यक्ति के साथ दुर्घटना हो जाती है। और उसके पीछे छोटे-छोटे बच्चों व परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने स्कूली बच्चों से यातायात के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की। यातायात प्रभारी तेजप्रताप ने वाहन दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने व कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने का आह्वान किया। गोष्ठी में यूपी 100 डायल पर तैनात आदेश कुमार ने डायल 100 एप के बारे में बच्चों को जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान, प्रधानाचार्य शकील अहमद, चीफ कॉर्डिनेटर सरवत जमाल, उप प्रधानाचार्या प्रियंका गुप्ता, आशु मक्कड़ आदि रहे।