फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी

Wed, 01 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी
सहारनपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडे ने कहा कि नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए समस्त तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने चुनाव के लिए आरओ और नामांकन स्थल की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक सूचना 3 नवंबर को निर्गत की जाएगी। 10 नवंबर तक पर्चे दाखिल हो सकते हैं। 11 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी 13 नवंबर तक हो सकती है। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन 14 नवंबर को होगा। मतदान 29 और मतगणना एक दिसंबर को होगी। जिले में एक नगर निगम, चार नगर पालिका सहित 11 नगरीय निकायों में चुनाव कराए जाएंगे। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडे ने कहा कि महापौर, नगर पालिका एवं पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के आयु 30 वर्ष की होनी चाहिए। जबकि पार्षद एवं वार्ड सदस्य पद केे उम्मीदवार के लिए उम्र की सीमा 21 वर्ष तय की गई है।
विज्ञापन


ड्रोन से होगी मतदान की निगरानी
जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडे ने बताया कि मतदान वाले दिन मतदान केेंद्रों पर प्रशासन की सतर्क निगाह रहेगी। निर्विघन चुनाव कराने के लिए ड्रोन की मदद भी ली जाएगी। जिले में दो ड्रोन की सहायता से मतदान केंद्रों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

------------------
निकाय पद मतपत्रों का रंग
नगर निगम महापौर नीला
नगर निगम पार्षद गुलाबी
नगरपालिका परिषद अध्यक्ष हरा
नगर पालिका परिषद सदस्य गुलाबी
नगर पंचायत अध्यक्ष सफेद
नगर पंचायत सदस्य गुलाबी
----------------------------
-- नगरीय निकायों में जनसंख्या और मतदाताओं की स्थिति--
निकाय मतदाता जनसंख्या
नगर निगम 534236 794368
नगर पालिका परिषद देवबंद 75331 109299
नगर पालिका परिषद नकुड़ 18017 25578
नगर पालिका परिषद गंगोह 48460 66955
नगर पालिका परिषद सरसावा 15034 20768
नगर पंचायत अंबेहटा पीर 12306 17698
नगर पंचायत नानौता 18144 25383
नगर पंचायत बेहट 15294 22797
नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना 13703 21955
नगर पंचायत तीतरों 8518 12281
नगर पंचायत रामपुर मनिहारान 21213 31566
--------------------------------------
--नामांकन स्थलों और आरओ के बैठने की स्थति--
पद का नाम नामांकन स्थल
महापौर न्यायालय एडीएम एफ
पार्षद वार्ड संख्या 1 से 5 न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट
पार्षद वार्ड संख्या 6 से 10 न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट
पार्षद वार्ड संख्या 11 से15 न्यायालय एडीएम ई
पार्षद वार्ड संख्या 16 से 20 न्यायालय एसएलओ
पार्षद वार्ड संख्या 21 से 25 न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी
पार्षद वार्ड संख्या 26 से 30 न्यायालय चकबंदी अधिकारी
ापार्षद वार्ड संख्या 31 से 35 न्यायालय उप संचालक चकबंदी
पार्षद वार्ड संख्या 36 से 40 न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी
पार्षद वार्डसंख्या 41 से 45 न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट सदर
पार्षद वार्ड संख्या 46 से 50 न्यायालय नायब तहसीलदार पुडंवारका
पार्षद वार्ड संख्या 51से 55 न्यायालय नायब तहसीलदार सहारनपुर
पार्षद वार्ड संख्या 56 से 60 न्यायालय तहसीलदार न्यायिक सहारनपुर
पार्षद वार्ड संख्या 61 से 65 न्यायालय तहसीलदार सदर
पार्षद वार्ड संख्या 66 से 70 सहायक महानिरीक्षक निबंधन
-----------
---------देवबंद -----
पद का नाम नामांकन स्थल
अध्यक्ष न्यायालय तहसीलदार
वार्ड संख्या 1से 5 न्यायालय तहसीलदार न्यायिक
वार्ड संख्या 6 से 10 न्यायालय नायब तहसीलदार
वार्ड संख्या 11 से 15 सभाकक्ष गेट नंबर एक
वार्ड संख्या 16 से 20 सभाकक्ष गेट नंबर दो
वार्ड संख्या 21 से 25 कार्यालय वासिल बाकी नवीस
---------नकुड़--
पद का नाम नामांकन स्थल
अध्यक्ष न्यायालय तहसीलदार न्यायिक
वार्ड संख्या 1 से 25 कार्यालय तहसीलदार नकुड़
------------- सरसावा-----
पद का नाम नामांकन स्थल
अध्यक्ष न्यायालय तहसीलदार न्यायिक नकुड़
वार्ड संख्या 1 से 25 न्यायालय तहसीलदार न्यायिक नकुड़
-------------
गंगोह
पद का नाम नामांकन स्थल
अध्यक्ष न्यायालय उप जिलाधिकारी नकुुड़
वार्ड संख्या 1से 25 सभाकक्ष तहसील नकुड़
-----------
अंबेहटा पीर
पद का नाम नामांकन स्थल
अध्यक्ष न्यायालय नायब तहसीलदार नकुड़
वार्ड संख्या 1 से 12 न्यायालय नायब तहसीलदार नकुड ़
----------
तीतरो
पद का नाम नामांकन स्थल
अध्यक्ष न्यायालय नायब तहसीलदार नकुड़
वार्ड संख्या 1 से 11 न्यायालय नायब तहसीलदार नकुड़
------
सुल्तानपुर चिलकाना
पद का नाम नामांकन स्थल
अध्यक्ष तहसील सदर सभाकक्ष उत्तरी भाग
वार्ड संख्या 1 से 13 तहसील सदर सभाकक्ष दक्षिणी भाग
-------------
बेहट
पद का नाम नामांकन स्थल
अध्यक्ष न्यायालय तहसीलदार बेहट
वार्ड संख्या 1से 13 न्यायालय नायब तहसीलदार मुजफ्फराबाद
-------
रामपुर मनिहारान
पद का नाम नामांकन स्थल
अध्यक्ष वरिष्ठ प्रशिक्षक कक्ष क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान
वार्ड संख्या 1से 15 पद प्रदर्शक कक्ष क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान
--------ा-------
नानौता
पद का नाम नामांकन स्थल
अध्यक्ष सभाकक्ष उत्तरी भाग कार्यालय खंड विकास अधिकारी रामपुर मनिहारान
वार्ड संख्या 1 से 13 सभाकक्ष दक्षिणी भाग कार्यालय खंड विकास अधिकारी रामपुर मनिहारान ------------------
संवेदनशील मतदान केंद्रों की स्थिति
जिला प्रशासन ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की घोषणा की है। नगर निगम के 300 मतदान केंद्रों पर 8 को अति संवेदनशील प्लस, 68 को अति संवेदनशील, और 40 को संवेदनशील घोषित किया है। देवबंद नगर पालिका परिषद के 52 मतदान केंद्रों में से 3 अतिसंवेदनशील प्लस, 5 को अतिसंवेदनशील और 12 को संवेदनशील घोषित किया गया है। नकुड नगर पालिका परिषद के 17 मतदान केंद्रों में 6 अतिसंवेदनशील और एक केंद्र संवेदनशील हे। गंगोह नगरपालिका परिषद के 42 केंद्रों में से 12 अति संवेदनशील और 6 संवेदनशील केंद्र हैं। सरसावा नगर पालिका परिषद के 17 मतदान केंद्रों में 2 अति संवेदनशील और 5 संवेदनशील घोषित किए गए हैं। अंबेहटा पीर के 10 केंद्रों में 4 केंद्र अति संवेदनशील हैं। नानौता के 9 मतदान केंद्रों में 3 अति संवेदनशील हैं। बेहट के 17 मतदान केंद्रों में से 4 अति संवेदनशील और 3 संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। सुल्तानपुर चिलकाना के 17 मतदान केंद्रों में से 2 अति संवेदनशील और 2 ही संवेदनशील हैं। तीतरो के 19 मतदान केंद्रों में से 7 अति संवेदनशील और एक संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। रामपुर मनिहारान के 26 मतदान केंद्रों में 4 अति संवेदनशील और 5 संवेदनशील रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed