फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्मार्ट सिटी की तैयारी में खानापूर्ति का पलीता

स्मार्ट सिटी की तैयारी में खानापूर्ति का पलीता

Wed, 27 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की तैयारी में खानापूर्ति का पलीता
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तीन चरणों में नकारे जा चुके सहारनपुर ने चौथे चरण की तैयारी करने से पहले ही हार मान ली है। अधिकारियों के निराशाजनक रवैये के कारण अन्य सहयोगी अधिकारियों का मनोबल भी डाउन है। ऐसे में चौथे चरण के प्रस्ताव की तैयारी के नाम पर अब केवल खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहरों को सुंदर और सुविधाओं से सुसज्जित करने का सपना देखा, जिसके लिए स्मार्ट सिटी योजना चलाई गई। मगर अधिकारी योजना को लेकर गंभीर नहीं हैं। सहारनपुर योजना के पहले चरण से शामिल है। पिछले तीन चरणों में आधी-अधूरी तैयारी और कमजोर प्रस्ताव की वजह से सहारनपुर बाहर होता आया है। वर्तमान में योजना का चौथा चरण चल रहा है। 18 सितंबर को कंसलटेंट एजेंसी की लखनऊ में प्रेजेंटेशन हुई। सूत्रों ने बताया कि उक्त प्रेजेंटेशन से उच्चाधिकारी संतुष्ट नजर नहीं आए और उन्होंने कंसलटेंट एजेंसी के अधिकारियों को संशोधन करने के निर्देश दिए। उधर, नगर निगम के अधिकारी भी योजना को लेकर गंभीर नहीं हैं। निराशावादी सोच के चलते वह बार-बार सहारनपुर का चयन न होने की बात कहते रहे हैं। इससे योजना से जुड़े अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल भी टूट रहा है, जिसकी वजह से वह भी योजना की मुक्कमल तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

तैयारी पर करोड़ों खर्च किए पर हिसाब नहीं
योजना के तहत नगर निगम को अभी तक करोड़ों रुपये जारी हो चुके हैं, जिनको तैयारी पर खर्च किया जाना था, मगर उक्त पैसा कहां खर्च किया कहां नहीं, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। पहले चरण में ही तैयारी के लिए दो करोड़ रुपये जारी किए गए थे, जिससे सलाहकार के रूप में मोटे वेतन पर लोगों को रखा गया, मगर उक्त सलाहकार बेकार निकले। वर्तमान में चौथा चरण चल रहा है, मगर पिछले तीन चरणों में तैयारी के लिए मिला पैसा कहीं खर्च हुआ नजर नहीं आया है। इससे निगम के अफसरों की नीयत पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी की तैयारी में कुछ नहीं चल रहा: नगरायुक्त
नगरायुक्त गौरव वर्मा से जब पूछा गया कि स्मार्ट सिटी की तैयारी को लेकर फिलहाल क्या चल रहा है? तो उनका जवाब था स्मार्ट सिटी को लेकर कुछ नहीं चल रहा है। जोर देकर पूछने पर बताया कि कंसलटेंट एजेंसी की टीम सर्वे कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed