{"_id":"59becb6a4f1c1b1e688b512d","slug":"111505676138-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. शमीम देवबंदी साहित्य शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. शमीम देवबंदी साहित्य शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. शमीम देवबंदी साहित्य शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित
देवबंद (सहारनपुर)। बज्म-ए-अदब की ओर से हास्य व्यंग्य कवि एवं साहित्यकार डा. शमीम देवबंदी को साहित्य शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित किया गया। डा. देवबंदी को यह सम्मान इस्लामिया इंटर कॉलेज में हुए समारोह में शायर डा. नवाज देवबंदी, शमीम मुर्तजा फारूकी, अरूण अग्रवाल, मुमताज अहमद, डा. कासिफ अख्तर एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने प्रदान किया गया।
अवार्ड मिलने पर समीक्षक कमल देवबंदी ने कहा कि डा. शमीम देवबंदी की अदबी एवं साहित्यिक सेवाएं अनमोल हैं। शमीम किरतपुरी ने कहा कि डा. देवबंदी की उर्दू हिंदी सेवाएं काबिलेतारीफ हैं। उनका लेखन लंबे समय से नियमित है। चांद देवबंदी ने कहा कि डा. देवबंदी अपनी कविता, गजल एवं कहानी में समाज का ख्याल रखते हुए रचना करते हैं। जो पाठकों को आम समस्याओं से अवगत कराती है। डा. देवबंदी को एवार्ड दिए जाने पर डा. एस.एस. अजीज, नजम उस्मानी, कारी शहजाद, हसीन अहमद, अब्दुल समी, डा. शारिक, फहीम गौड़, नवेद अंसारी, मुनीब अंसारी, रमीज अंसारी आदि ने हर्ष जताया है।