{"_id":"59bd7f634f1c1b2a688b4f3a","slug":"111505591139-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर विभाग ने व्यापारियों से 61.76 लाख वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर विभाग ने व्यापारियों से 61.76 लाख वसूले
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर विभाग ने व्यापारियों से 61.76 लाख वसूले
सहारनपुर। जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों से वैट की बकाया राशि वसूलने के लिए वाणिज्यकर विभाग ने कवायद तेज कर दी है। वाणिज्यकर अधिकारियों ने एक सितंबर से अब तक व्यापारियों से 61.76 लाख रुपये की बकाया वसूली की है। इससे पहले विभाग 57 बड़े बकाएदार व्यापारियों की आरसी जारी कर चुका है। इन पर लगभग 18 करोड़ 75 लाख रुपये बकाया है।
वैट का बकाया वसूलने के लिए वाणिज्यकर विभाग हरकत में आ गया है। इसके पहले चरण में विभाग ने खंड सात से 12 के 57 बडे़ बकायेदारों को लक्ष्य में प्राथमिकता पर रखा गया है। हालांकि वाणिज्यकर विभाग ने कुल 175 व्यापारियों के रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किए हैं। इसके बाद वाणिज्यकर अधिकारियों ने व्यापारियों से बकाया भुगतान करने के लिए दबाव बनाने को उनके प्रतिष्ठानों पर जाकर वसूली अभियान शुरू किया है। जीएसटी हेल्प डेस्क प्रभारी और असिस्टेंट कमिश्नर सुनील सत्यम ने बताया कि अधिकारी अपने-अपने खंड में वसूली कर रहे हैं। एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-1 अनिल पाठक ने बताया कि विभाग के पास मात्र तीन अमीन हैं। इसके चलते वसूली अभियान प्रभावित हो रहा है। तमाम खंड अधिकारी शत-प्रतिशत बकाया वसूलने में जुटे हैं।