फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तदर्थ प्रधानाचार्यों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना

तदर्थ प्रधानाचार्यों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना

Fri, 15 Sep 2017 01:09 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
तदर्थ प्रधानाचार्यों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत तदर्थ प्रधानाचार्यों ने विनियमित किए जाने की मांग को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उप मुख्यमंत्री को भेजा।
विज्ञापन

तदर्थ प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के प्रदेशीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में आज दो तिहाई से अधिक प्रधानाचार्य कई वर्षों से निरंतर तदर्थ रूप में कार्य कर रहे हैं। ये सभी प्रधानाचार्य पद की पूर्ण अर्हता रखने के साथ अपने विद्यालयों के वरिष्ठ शिक्षक हैं। सभी अनेक वर्षों से अपनी पूरी क्षमता से विद्यालयों का संचालन अत्यंत गुणवत्ता के साथ कर रहे हैं। लेकिन, भविष्य को लेकर चिंतित हैं। इससे उनकी कार्यक्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। तदर्थ प्रधानाचार्यों के विनियमितीकरण की घोषणा अनेक बार सार्वजनिक रूप से की जा चुकी है। लेकिन, उन्हें अभी तक इसका लाभ नहीं दिया गया। जिला मंत्री धर्मेंद्र कुमार शर्मा, प्रदेशीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिव कुमार ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान नाथीराम कांबोज, कुलभूष्ण जैन, धर्मपाल यादव, अरविंद शर्मा, अलका भारद्वाज, मनोज काकरान, राजपाल, जैनेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, ललित धीमान, सुशील शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed