{"_id":"59b58fe74f1c1bf47f8b5bd6","slug":"111505071079-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी गीतों पर कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी गीतों पर कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी गीतों पर कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक
सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार रात पंजाबी कवि दरबार के नाम रही। जनमंच सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाबी गीतों पर कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शक भी घंटों तक झूमते रहे। आलम यह रहा कि पूर्व विधायक सहित अनेक दर्शक मंच पर आकर नाचने को मजबूर हो गए।
पंजाबी कवि दरबार का शुभारंभ सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, हरीश मलिक और योगेश दुआ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
नेहा एंड पार्टी के कलाकारों ने भंगड़ा की प्रस्तुति देकर रोमांचित किया। प्रदीप पागल ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम संयोजक प्रेमपाल कटारिया, सरदार प्रीतम सिंह एवं आनंद भाटिया रहे। इस मौके पर विजय माहेश्वरी, पुनीत त्यागी, चौधरी भगत सिंह, विनोद, प्रवेश धवन, किशोर शर्मा, नीरज, अनिल, नरेश धनगर, सागर कटारिया, कपिल, राकेश, हर्षित, रोहित, अवनीत कौर, रविंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।