फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दे सरकार : धर्मपाल

किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दे सरकार : धर्मपाल

Mon, 11 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दे सरकार : धर्मपाल
किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दे सरकार : धर्मपाल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भारतीय किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दे। जब तक किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिलेगा उसकी आय दोगुनी नहीं हो सकेगी।

सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में भारतीय किसान संघ के अभ्यास वर्ग के समापन कार्यक्रम में धर्मपाल सिंह ने किसानों से प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया। प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार 350 रुपये कुंतल गन्ना मूल्य की शीघ्र घोषणा करें। जिन चीनी मिलों ने अभी तक गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है, उन मिल मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रांतीय महामंत्री हरवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में अपराधों का ग्राफ बढ़ गया है। मुख्यमंत्री को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए। सम्मेलन में प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि 2012 में देवबंद रुड़की मार्ग पर प्रस्तावित रेलवे स्टेशन साल्हापुर-माजरी क्षेत्र में ही बनना चाहिए। यदि इसमें कोई परिवर्तन किया गया तो जनता इसके विरोध में आंदोलन करेगी। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल सिंह तोमर व संचालन हरवीर सिंह ने किया। सम्मेलन में ज्ञान सिंह, नरेश कुमार, योगेंद्र सिंह, अंकित चौधरी, भंवरपाल शास्त्री, अरविंद त्यागी, अनूप सिंह, विक्रम सिंह पुंडीर, खचेड़ू सिंह, राजपाल सिंह, मुनेश त्यागी, रामस्वरूप, गीताराम त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed