फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बगैर वैधानिक सहमति के नहीं चलेंगे ईंट भट्टे

बगैर वैधानिक सहमति के नहीं चलेंगे ईंट भट्टे

Sun, 10 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
बगैर वैधानिक सहमति के नहीं चलेंगे ईंट भट्टे
सहारनपुर। प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने 200 से अधिक ईंट भट्टा मालिकों को नोटिस जारी कर मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि बिना वैधानिक अनुमति के जनपद में कोई भी ईंट भट्टा चलने नहीं दिया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने यह कदम शासन के आदेश के बाद उठाया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से एनजीटी प्रदूषण को लेकर सक्रिय हुआ है। एनजीटी ने जनपद में वायु, जल और मृदा प्रदूषण पर रोक को लेकर सख्ती दिखाई है, जिसका असर यह हुआ है कि शासन को भी कड़ाई से अनुपालन कराना पड़ा है, जिसका नतीजा जनपद में रेत और बजरी का खनन बंद होने के रूप में सामने आया है। अगला कदम जहरीला धुआं उगल रहे ईंट भट्टों के खिलाफ है। शासन के आदेश पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने जनपद के 200 से अधिक ईंट भट्टा स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। उनको जिला स्तर से मिलने वाली पर्यावरण संबंधी स्वीकृति और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वैधानिक सहमति प्राप्त करने को कहा गया है। नोटिस में भट्टों में इंधन के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले पुराने टायर और पॉलीथिन को जलाने से मना किया गया है। साथ ही चिमनी की ऊंचाई नियमानुसार रखने, चिमनी में गेबेटिंग सेटलिंग चैंबर बनाने, मिट्टी का खनन बिना अनुमति के न करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने वाले ईंट भट्टा संचालकों के विरुद्घ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

फिलहाल जनपद में ईंट भट्टे बंद पड़े हैं। नियमों का पालन न करने वाले जनपद के 200 से अधिक ईंट भट्टों को नोटिस जारी कर वैधानिक अनुमति लेने को कहा गया है। लगातार शिकायतें मिलती रही हैं कि ईंट भट्टों में इंधन के रूप में पुराने टायरों की रबर और पॉलीथिन जलाई जाती है। भविष्य में ऐसा न करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जेवी सिंह, एई, प्रदूषण नियंत्रण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed