फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कृतियों में दर्शाया आजादी का जुनून

कृतियों में दर्शाया आजादी का जुनून

Fri, 25 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
कृतियों में दर्शाया आजादी का जुनून
कृतियों में दर्शाया आजादी का जुनून
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे विविध कार्यक्रमों के तहत भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियाें ने अपनी कृतियों से आजादी के जुनून को दर्शाया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से 10 तक के प्रतिभागी शामिल हुए।
प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी अभिरुचि के अनुसार अनेक महान नेताओं और महापुरुषों द्वारा चलाए गए आंदोलन, उनकी मनमोहक छवि और प्रतिभा को रंगों के माध्यम से उकेरा। नौवीं और दसवीं में छात्रा अनिका, वैशाली, इस्मा और विधि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर प्राचीन भारत की तस्वीर बनाकर आश्चर्यचकित कर दिया। छठी से आठवीं तक की श्रेणी में विपुल, आकांक्षा एवं नीतिश ने भारत माता, महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस आदि के पोस्टर बनाकर क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने बताया कि देश के क्रांतिकारियों और अन्य महापुरुषों ने किस तरह से अपने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में दृढ़ संकल्प लेकर स्वतंत्र कराया। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति के लिए प्रयत्नशील रहना ही परम कर्तव्य है। उन्होंने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर आने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed