{"_id":"5999e8d94f1c1b28388b47a1","slug":"111503258841-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद जयद्रथ के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद जयद्रथ के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद जयद्रथ के परिजनों को सांत्वना देने सूर्यप्रताप शाही
बड़गांव (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही रविवार को शहीद जयद्रथ के गांव भगवानपुर पहुंचे और शहीद के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि उनका बेटा देश के लिए शहीद हुआ है। उस पर पूरे देश को गर्व है। जल्द ही उनके गांव में शहीद स्मारक बनाया जाएगा।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ने शहीद के घर पहुंचकर उनके पिता जसवीर व फौजी भाई राहुल उर्फ अर्जुन से मिले। उन्होंने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि जयद्रथ जैसे वीरों की वजह से हम और हमारा देश पूरी तरह सुरक्षित है। उनका बेटा देश के लिए शहीद हुआ है। उस पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने ग्रामीणों के पांच सूत्रीय मांग पत्र चर्चा करते हुए कहा कि शीघ्र भगवानपुर गांव में शहीद स्मारक एवं शहीद जयद्रथ के नाम पर भव्य गेट बनवाने और अंबेहटा चांद से चंदेना कोली और चंदेना कोली से देवबंद मार्ग का नाम भी शहीद के नाम पर रखने और गांव को अलग ग्राम पंचायत का दर्जा दिए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उनके साथ सांसद राघव लखनपाल शर्मा, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक शशि बाला पुंड़ीर एवं राजीव गुंबर, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, साहब सिंह पुंड़ीर, रविंद्र पुंड़ीर, मोहर सिंह पुंड़ीर, अजय शर्मा आदि की मौजूदगी रही।