फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   11,000 Registrations in 28 Days: 'School Chalo Abhiyan' Loses Momentum

Saharanpur News: 28 दिन में 11 हजार पंजीकरण, ढीला पड़ा स्कूल चलो अभियान

Thu, 30 Apr 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 30 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
11,000 Registrations in 28 Days: 'School Chalo Abhiyan' Loses Momentum
सहारनपुर। सत्र शुरू हुए 28 दिन बीत चुके हैं। जिलेभर के 1,446 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अभी तक करीब 11 हजार पंजीकरण ही हो सके हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या लगातार गिर रही है। हर साल करीब दस हजार छात्र कम हो रहे हैं। बीते वर्ष 1,446 विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के 1.84 लाख विद्यार्थी पंजीकृत थे। करीब 24 हजार विद्यार्थियों ने आठवीं पास की है। इसके बाद संख्या 1.60 लाख रह गई थी। एक अप्रैल को सत्र शुरू होने के साथ ही नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान शुरू किया गया, लेकिन उसके साथ ही गेहूं की कटाई शुरू हो गई। ग्रामीण क्षेत्र के महिला और पुरुष कटाई में लग गए। इतना ही नहीं, कइयों ने कक्षा छह से आठ तक में पढ़ने वाले अपने बच्चों को भी कटाई में अपने साथ लगा लिया। ऐसे में स्कूल चलो अभियान कमजोर पड़ गया, क्योंकि शिक्षकाें को घर पर अभिभावक नहीं मिले। इसके बावजूद करीब 11 हजार नए पंजीकरण हुए हैं। यानी आंकड़ा 1.60 लाख से बढ़कर 1.71 लाख पर पहुंच गया है, लेकिन बीते वर्ष के अंकड़े को पार करने के लिए अब भी करीब 13 हजार पंजीकरण चाहिएं। जिला समन्वयक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि विभाग और शिक्षकों द्वारा पंजीकरण का पूरा प्रयास किया जा रहा है। कोशिश यही है कि छह से 14 वर्ष की आयु का एक भी बच्चा आउट ऑफ स्कूल न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed