फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   11 year old girl died of fever in Singra village

Saharanpur News: सींगरा गांव में बुखार से 11 वर्षीय बच्ची की मौत

Sun, 26 Mar 2023 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
11 year old girl died of fever in Singra village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झिंझाना। क्षेत्र के कई गांवों में बच्चे बुखार की चपेट में हैं। बच्चों में खसरे जैसे लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं। सींगरा गांव में शनिवार सुबह एक 11 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बच्ची को पिछले पांच दिनों से बुखार आ रहा था। करनाल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
गांव सींगरा निवासी कश्मीर सिंह की करीब 11 वर्षीय पुत्री प्रियांशी कौर को पिछले करीब पांच दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने कई चिकित्सकों के यहां उसे दिखाया था। शनिवार की सुबह शामली एक प्राइवेट नर्सिंग होम के बाद करनाल के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर बाद ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। बाद में मृत बच्ची को गांव लाकर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। बालिका कक्षा-तीन की छात्रा थी। इस संबंध में बात करने पर सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि गांव में टीम भेजकर बुखार की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


इन गांवों में भी फैली है बीमारी
यह बीमारी अशरफपुर, चौतरा, ख्वाजपुरा, डोकपुरा, केरटू, सूबरी में भी फैली हुई है। 10-11 वर्ष के बच्चों में यह बीमारी ज्यादा देखने को मिल रही है। बच्चों में खसरे जैसे लक्षण दिखाई देते हैं और तेज बुखार होता है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांवों में शिविर लगाकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed