{"_id":"6986360af8cf2db44a002f64","slug":"11-people-injured-in-two-star-brawl-over-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-168869-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 11 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 11 लोग घायल
विज्ञापन
देवबंद। क्षेत्र के रणखंडी गांव में लड़की से छेड़छाड़ को लेकर अनुसूचित जाति के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें दो महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रणखंडी गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर जमकर विवाद हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि परिवार की लड़की गोबर डालकर घर लौट रही थी, इसी दौरान पड़ोसी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत करने पर उन पर हमला किया गया। जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि छेड़छाड़ के आरोप निराधार हैं गाली-गलौज करने को लेकर उनके साथ मारपीट की गई और लाठी डंडों व तेज धारदार हथियारों से हमला किया गया।
विवाद एक पक्ष के मिंटू (25), अंकिता (22), किरनपाल (50), अमरपाल (40) जबकि दूसरे पक्ष के हिमांशु (18), आकांशा (20), मुनेश (45), अनिल (48), सुधीर (47), सुकेश (50) और दीपक (20) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।