{"_id":"6924bb6ab8917af8f10ccba0","slug":"11-lakhs-of-dowry-jewellery-and-car-returned-one-rupee-taken-as-shagun-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-163578-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दहेज के 11 लाख, आभूषण और कार लौटा शगुन में लिया एक रुपया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दहेज के 11 लाख, आभूषण और कार लौटा शगुन में लिया एक रुपया
Tue, 25 Nov 2025 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
अंबेहटा। दैदपुरा गांव निवासी निगम की बरात लेकर पहुंचे हरियाणा के गोला खेड़ा निवासी दूल्हे गौरव ने दहेज में मिली 11 लाख रुपये की धनराशि और कार लौटाकर शगुन के तौर पर केवल एक रुपया लिया। लोग उसके इस निर्णय की प्रशंसा कर रहे हैं।
गांव निवासी सपा नेता पिंकू चौधरी ने बताया कि उनकी भतीजी निगम पंवार की शादी हरियाणा के ग्राम गोला खेड़ा निवासी गौरव के साथ हुई है। विवाह समारोह अंबेहटा के एक पैलेस में संपन्न हुआ। सगाई की रस्म के दौरान उन्होंने वर पक्ष को 11 लाख रुपये शगुन के तौर पर नगद, 10 तोला सोने के आभूषण और कार देने की पेशकश लड़के वालों से की थी। दूल्हे गौरव ने दहेज की रकम और अन्य सामान को सम्मानपूर्वक वापस कर दिया।
उन्होंने शगुन के तौर पर केवल एक रुपया स्वीकार किया। पिंकू चौधरी ने बताया कि काफी आग्रह करने पर भी गौरव दहेज की रकम व आभूषणों को लेने के लिए तैयार नहीं हुआ। इतना ही नहीं गौरव ने घरेलू सामान भी लेने से पहले ही मना कर दिया था।
विज्ञापन
गौरव और उसके परिजनों के इस फैसले की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। दूल्हा गौरव बीटेक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। गौरव ने बताया कि दहेज सामाजिक कुरीति है। इसके खात्मे के लिए युवाओं को खुद से पहल करनी चाहिए।