फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   11 hours of stalled operations EMU

11 घंटे तक ठप रहा ईएमयू का संचालन

Tue, 23 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 23 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
11 hours of stalled operations EMU
ट्रेन
सहारनपुर के देवबंद में नागल-टपरी के बीच ओएचई वायर टूटने से ठप हुआ इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन सोमवार की सुबह 4 बजे शुरू हो पाया। टावर वैगन के साथ पहुंचे कर्मचारी मेंटीनेंस कार्य करीब 10 घंटे में पूरा कर सके।
विज्ञापन


इस दौरान यात्रियों का बुरा हाल रहा। ईएमयू से आवागमन चालू होने पर रेलवे अफसरों ने राहत की सांस ली।  गौरतलब है कि रविवार की शाम करीब सवा पांच बजे जैसे ही पानीपत मार्ग की सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन टपरी जंक्शन पर पहुंची तो अचानक ओएचई वायर टूटकर ट्रेन में फंस गया।
विज्ञापन


जिससे ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। मेंटीनेंस विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य आरंभ कर दिया। जिसके चलते दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली जन शताब्दी को रोहाना, जम्मूतवी को जाने वाली शालीमार को मुजफ्फरनगर, उत्कल एक्सप्रेस को बामनहेड़ी,
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमदाबाद एक्सप्रेस को मंसूरपुर, दिल्ली-अंबाला पैसेंजर ट्रेन को जडोदानारा, अमृतसर-दिल्ली-जालंधर (सुपरफास्ट) को खतौली, इंटरसिटी एवं पैसेंजर को नागल और पानीपत लाइन की  सुपरफास्ट को देवबंद स्टेशन पर रोक दिया गया। 

इस दौरान ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों का बुरा हाल रहा। हालांकि रविवार की रात करीब 9.30 बजे डीजल इंजन लगाकर टपरी स्टेशन से अहमदाबाद को देवबंद तक लाया गया। 


 जिसमें इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर उसे दिल्ली की तरफ रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि डीजल इंजन से तो ट्रेनों का संचालन रात में शुरू कर दिया गया था लेकिन ईएमयू से सुबह 4 बजे मरम्मत कार्य पूरा होने पर संचालन आरंभ हो सका। देवबंद स्टेशन पर खड़ी फ्रंटियर मेल को सुबह 4 बजे के बाद रवाना किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed