{"_id":"61c21e0f92c7782db131f597","slug":"11-handicraftsmen-of-the-district-will-get-state-level-awards-saharanpur-news-mrt5700058160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 11 हस्तशिल्पियों को मिलेगा राज्यस्तरीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 11 हस्तशिल्पियों को मिलेगा राज्यस्तरीय पुरस्कार
विज्ञापन
सहारनपुर। हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना के तहत जनपद के 11 हस्तशिल्पियों का चयन हुआ है। उन्हें 29 दिसंबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरस्कृत करेंगे। राज्य पुरस्कार के तहत पुरस्कृत हस्तशिल्पी को 35 हजार रुपये और दक्षता पुरस्कार के तहत 20 हजार रुपये की धनराशि, अंगवस्त्र, ताम्रपत्र और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
कोराना संकट के चलते वर्ष 2019-20 में हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना के तहत कार्यक्रम नहीं हुआ था। इस बार इसका आयोजन 29 दिसंबर को लखनऊ में किया जा रहा है। जिसमें 2019-20 और 2020-21 दोनों वर्षों के चयनित हस्तशिल्पियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इन दोनों वर्षों के लिए प्रदेश स्तरीय चयन समिति ने प्रदेश भर में 80 हस्तशिल्पियों को चयनित किया है। इनमें 11 हस्तशिल्पी सहारनपुर जनपद के हैं।
वर्ष 2019-2020 एवं 2020-21 में हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना के तहत जनपद से 11 हस्तशिल्पियों का चयन हुआ है। इन्हें 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम स्वयं पुरस्कृत करेंगे। - सिद्धार्थ यादव, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
इन्हें मिलेगा राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार
नाम शिल्प कलाकृति
शमशेर खान वुडकार्विंग सेंटर टेबल
बाबर ब्रास इन्ले जाली टेबल
मो. शारिक ब्रास इन्ले मुगल टेबल
नौशाद वुड कार्विंग बॉक्स
इरफान वुड कार्विंग अठवाज टेबल
मोहसीन वुड कार्विंग फ्लावर पॉट
महफूज वुड कार्विंग अठवाज टेबल
मोईन रसूल वुड कार्विंग सेंटर टेबल
मो. अरशद वुड कार्विंग ज्वेलरी बॉक्स
मो. इमाम वुड कार्विंग फोल्डिंग सेंटर टेबल
अमिता शर्मा क्ले वर्क जंगल सीन
नोट: जिला उद्योग केंद्र की सूची के अनुसार।