फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   10th class students gave science exam

दसवीं के विद्यार्थियों ने दी विज्ञान की परीक्षा

Tue, 10 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
10th class students gave science exam
छात्रा आस्था - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं में मंगलवार को दसवीं के विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय की परीक्षा दी। विज्ञान की परीक्षा जनपद के सभी 26 केंद्रों पर हुई। परीक्षा जिसमें कुल पंजीकृत 8,210 में से 8,121 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 81 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के लिए जनपद में 26 केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को दसवीं की विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। 40 नंबर के प्रश्न पत्र को हल करने के लिए दो घंटे का समय था। प्रश्न पत्र में कुल 15 सवाल पूछे गए थे। ज्यादातर परीक्षार्थियों के लिए प्रश्नपत्र आसान रहा। सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल से परीक्षा देकर निकली आस्था ने बताया कि प्रश्नपत्र हाथ में आने से पहले वह काफी डरी हुई थी, लेकिन प्रश्नपत्र सामने आने के बाद सब डर निकल गया। प्रश्नपत्र बेहद आसान रहा। अवनी ने भी प्रश्नपत्र को आसान बताया। उन्होंने 90 फीसदी से अधिक अंक आने की उम्मीद जताई। हिमांशु और विपुल ने बताया कि 15 सालों में उन्हें ऐसा कोई सवाल नहीं लगा, जिसे हल करने में मुश्किल आई हो। शायद कोरोना को देखते हुए प्रश्नपत्र आसान बनाया होगा। जिला कोआर्डिनेटर डॉ. दिव्य जैन ने बताया कि विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण और सफल रही है।

अवनी

अवनी- फोटो : SAHARANPUR

हिमांशु

हिमांशु- फोटो : SAHARANPUR

विपुल

विपुल- फोटो : SAHARANPUR

सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से परीक्षा देकर बाहर आते छात्र छात्राएं

सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से परीक्षा देकर बाहर आते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed