फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   102 people became great donors by donating blood

Saharanpur News: रक्तदान कर 102 लोग बने महादानी

Thu, 15 Jun 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 15 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
102 people became great donors by donating blood
सहारनपुर में जिला अस्पताल में अमर उजाला द्धारा विश्व रक्तदान ​शिविर का उदघाटन करते डीएम डॉ दिने
सहारनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में 102 लोग रक्तदान कर महादानी बने। इसमें फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट सहयोगी रहा। युवाओं से लेकर महिलाओं में रक्तदान को लेकर जोश दिखाई दिया। भीषण गर्मी के बावजूद नागरिकों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
विज्ञापन

बुधवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, एसबीडी जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, डॉ. शेखर यादव, डॉ. एके चौधरी, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. कुनाल जैन सहित अनेक चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने रक्तदाताओं से बात की और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान इसलिए हैं, क्योंकि दुनिया में अभी तक रक्त का कोई विकल्प नहीं है। इसके बाद रक्तदान का सिलसिला शुरू हुआ जो दोपहर बाद तक चलता रहा। युवा और महिलाओं सहित 102 नागरिकों ने रक्तदान में हिस्सा लिया। इनके अलावा पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका रहा सहयोग
शिविर में एफबीडी ट्रस्ट संस्थापक तरुण भोला, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सपना सोनी, डॉ. वीके दत्त, डॉ. वी लक्ष्मी तनेजा, सविता गोस्वामी, आनंद भाटिया, विनीत रामपाल, पंकज पांचाल, उदयबीर, मो. जुनैद, सुधीर गुप्ता,परीक्षित चौधरी, प्रवीण बांदूखेड़ी, हरीश कुमार, नीशू जैवाल, अभय पंवार, नरेश सैनी, अरविंद यादव, नीरू सिंह, पार्थ माहेश्वरी, अनीता शर्मा, पूनम कांबोज, डॉ. आदित्य पंवार, राजीव सैनी, नवनीत जैन, अंकित तनेजा, दिनेश वर्मा, कुलबीर चौहान, भरत कोहली, अशोक कुमार, दीपाली शर्मा, अमित, महेश कुमार आदि का सहयोग रहा।
खुद के साथ दूसरों को भी करें जागरूक : डीएम
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खुद के साथ दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए जागरूक करें। रक्तदान करने से शरीर पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं होता है। एक यूनिट रक्तदान चार लोगों की जान बचाता है। अमर उजाला समाज के प्रति अपने दायित्वों को बखूबी समझता और निभाता है। रक्तदान शिविर जैसे आयोजन के लिए अमर उजाला परिवार और रक्तदाताओं को साधुवाद।
रक्तदान सबसे बड़ा दान : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान को बचा सकते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में 102 लोगों ने रक्तदान किया है, जो कम संख्या नहीं है। भीषण गर्मी भी रक्तदाताओं के कदम को नहीं डिगा पाई। रक्तदान करने वाले सभी को बधाई।

हर तीन से चार महीने कर सकते हैं रक्तदान : प्रमुख अधीक्षक

एसबीडी जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति तीन से चार महीने बाद रक्तदान कर सकता है। रक्त को कोई विकल्प नहीं बना है। अमर उजाला की ओर से आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया।

रक्तदान करने के बाद बोले रक्तदाता
-आठ बार रक्तदान कर कर चुके न्यू माधोनगर निवासी अंकुर भाटिया ने कहा कि ब्लड दान करना सबसे बड़ा पुण्य है। हमारा ब्लड किसी की जान बचा सकता है। युवाओं को ब्लड दान करने के लिए आगे आना चाहिए।
-सांवलपुर नवादा के रहने वाले विशाल उपाध्याय तीसरी बार रक्तदान करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब भी ब्लड दान करने मौका मिलता है तो करता हूं। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करते रहना चाहिए।
-जेवी जैन डिग्री कॉलेज स्थित एनसीसी कार्यालय में लेखाकार पद पर कार्यरत नवीन कुमार गुप्ता का कहना है कि ब्लड दान करने के बाद जो खुशी मिलती है उसकी अनुभूति कुछ अलग ही होती है। हम सभी को आगे बढ़कर ब्लड दान करना चाहिए।
-ब्रिजेश नगर निवासी राहुल पुंडीर ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में 15वीं बार रक्तदान किया। उनका ब्लड ग्रुप ओ निगेटिव है, जो बहुत ही कम लोगों को मिलता है। ब्लड किसी की जान बचाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है।
-रामपुर मनिहारान की तहसील में अमीन दीपक कपिल का कहना है कि अमर उजाला का यह सराहनीय प्रयास है। ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर लोगों की मदद कर रहा है। इस तरह के आयोजन समाज में बहुत जरूरी है। वह 13 बार रक्तदान कर चुके हैं।
-बेहट रोड स्थित नाजिरपुरा निवासी पिंकी दो बार रक्तदान कर चुकी हैं। उनका कहना है कि रक्तदान करने से मन को खुशी मिलती है। ब्लड देने से जरूरतमंद की जान भी बच जाती है। ऐसे आयोजनों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।
-हकीकत नगर निवासी सत्यवान भारद्वाज का कहना है कि उनकी उम्र 40 के पार है और वह समय-समय पर रक्तदान करते रहते हैं। इस बार उन्होंने पांचवीं बार रक्तदान किया है। ब्लड देने के बाद बहुत ही सुकून मिलता है कि यह ब्लड किसी के काम तो आएगा।
-जनकपुरी थाने में तैनात संजय गिरि का कहना है कि वह काफी समय से रक्तदान करते आ रहे हैं। अमर उजाला का यह सराहनीय कदम है। इस प्रकार के आयोजन से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता आती है।

पत्नी के साथ रक्तदान करने पहुंचे रवि
बेहलालपुर निवासी रवि कुमार रक्तदान को लेकर काफी सजग हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में वह पत्नी विनेश देवी के साथ पहुंचे और दोनों ने रक्तदान किया। उनका कहना है कि वह पहले भी साथ में कई बार रक्तदान कर चुके हैं। रक्तदान करना उन्हें अच्छा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed