{"_id":"5cd5bcd4bdec2207680eaf62","slug":"101557511380-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई के आधार पर स्नातक में ले सकेंगे दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई के आधार पर स्नातक में ले सकेंगे दाखिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दसवीं के बाद आईटीआई करने वाले छात्रों को स्नातक में दाखिला लेने के लिए अब 12वीं करने की जरूरत नहीं रहेगी। अब दो साल की आईटीआई को इंटरमीडिएट के समकक्ष माना जाएगा। यह बात राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य वीपी सिंह ने कही। वह प्राइवेट आईटीआई वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।
प्रधानाचार्य वीपी सिंह ने कहा कि मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले रोजगार मेलों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे कि आईटीआई छात्रों को रोजगार के अधिक से अधिक मौके मिल सकें। उन्होंने आईटीआई संचालकों को छात्रों के प्रैक्टिकल के अंक जल्द से जल्द दर्ज कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने आईटीआई की समस्याओं का निस्तारण भी शीघ्र कराने की बात कही। सेमिनार में संयुक्त निदेशक (आईटीआई) आरपी मिश्रा भी मौजूद रहे। संचालन मंडल महामंत्री सोनवीर सिंह ने किया। इस मौके पर पंकज गर्ग, नाथीराम रोहिला, विजय शंकर शर्मा, संजय गुप्ता, जितेंद्र सिंह, विक्रांत सैनी, केडी सैनी, मोहित काम्बोज, अनिल ओजस्वी, सुधीर शर्मा, मनोज चौधरी, विवेक आदि मौजूद रहे।