फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अवैध खनन की जांच करने लखनऊ से पहुंची टीम

अवैध खनन की जांच करने लखनऊ से पहुंची टीम

Fri, 03 May 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन की जांच करने लखनऊ से पहुंची टीम
सहारनपुर। अवैध खनन की शिकायतों को लेकर शासन स्तर से जांच करने के लिए टीम सहारनपुर पहुंच गई है। वरिष्ठ खान अधिकारी के नेतृत्व में आई यह टीम दो दिन तक जिले में रहकर अवैध खनन की शिकायतों के संबंध में जांच करेगी, जिसके बाद रिपोर्ट बनाकर शासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सहारनपुर जनपद में अवैध खनन काफी समय से होता आया है। बेहट, गंगोह, सरसावा सहित कई क्षेत्रों में अवैध खनन होता है। यमुना नदी के अलावा पहाड़ी क्षेत्र से भी खनिज सामग्री का अवैध खनन किया जाता रहा है। इसकी शिकायतें भी खूब होती रही, लेकिन पुलिस, प्रशासन और खान विभाग के ढुलमुल रवैये की वजह से अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पाता है। खनन सामग्री से होने वाली कमाई को लेकर ही टकराव तक हो रहे हैं, बेहट क्षेत्र में कई बार संघर्ष की घटनाएं भी हो चुकी हैं। वहीं, कुछ लोगों द्वारा अवैध खनन की शिकायतें उच्चाधिकारियों के साथ ही शासन स्तर पर की गईं। अवैध खनन की जांच करने के लिए शासन ने निर्देश दिया, जिस पर शुक्रवार को ही लखनऊ से वरिष्ठ खान अधिकारी एके सिंह के नेतृत्व में टीम सहारनपुर पहुंच गई। जिले में कई स्थानों पर पहुंचकर टीम ने जांच की। अभी यह टीम शनिवार को भी जिले में ही रहेगी। जांच करने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। इस बारे में जिला खान अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ से जांच करने के लिए टीम आई है, लेकिन टीम कहां कहां जाकर जांच करेगी, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed